( ब्यूरो ,न्यूज़ 1 हिन्दुस्तान )
रुड़की। रुड़की में त्योहारी सीजन में बाजारों में भीड़भाड़ के चलते कोविड नियमों की अनदेखी की जा रही है। नियम का पालन कराने के लिए पुलिस ने बाजारों में अभियान चलाया। साथ ही नियम का पालन न करने पर 22 दुकानदारों व लोगों चालान किया। सख्त निर्देश दिए कि उल्लंघन करने पर कड़ी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
त्योहारों पर बाजारों में खरीदारी के लिए लगातार भीड़ जुट रही है। भीड़ जुटने के साथ ही कोविड नियमों का लगातार उल्लंघन किया जा रहा है। दुकानदार और लोग शारीरिक दूरी और मॉस्क लगाने का पालन नहीं कर रहे हैं। ऐसे में कोरोना बढ़ने का खतरा मंडराने लगा है। इसे देखते हुए मंगलवार की शाम को सिविल लाइंस और गंगनहर कोतवाली पुलिस ने बीटी गंज, मेन बाजार और सिविल लाइंस बाजार में अभियान चलाया। इस दौरान पुलिस ने मास्क न लगाने पर 22 दुकानदारों व लोगों का चालान करते हुए जुर्माना लगाया। पुलिस ने दुकानदारों को सख्त निर्देश दिए कि वह शारीरिक दूरी नियम का पालन करें। ऐसा नहीं करने पर केस दर्ज करने की कार्रवाई भी की जा सकती है। सीओ चंदन सिंह बिष्ट ने बताया कि पुलिस लगातार नियमों का पालन करा रही है।