(ब्यूरो ,न्यूज़ 1 हिन्दुस्तान )
देहरादून । प्रदेश में कोरोना मरीजों की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है।आज सुबह जहा हरिद्वार और उत्तरकाशी में एक – एक कोरोना पॉजिटिव मरीज मिले थे वही दिन बढ़ने के साथ ही 07 और कोरोना पॉजिटिव मरीजों की संख्या में इजाफा हुआ है। राज्य में कोरोना पॉजिटिव मरीजों की संख्या 120 पहुंच गई है। अधिक जानकारी के लिए देखे उत्तराखण्ड हेल्थ बुलेटिन :-
इनमे 04 ऊधमसिंह नगर ,01 अल्मोड़ा और 02 नैनीताल में पॉजिटिव मिले है। ऊधमसिंह नगर में दो मरीज 21 वर्ष ,एक 35 के पुरुष और एक 29 वर्ष का पुरुष है। वही अल्मोड़ा में एक 19 वर्ष का युवक है जबकि नैनीताल में 29 वर्ष की एक महिला और दूसरा 21 वर्ष का युवक है।इसी के साथ राज्य में कोरोना पॉजिटिव मरीजों की संख्या 120 पहुंच गई है। जबकि आज एक मरीज देहरादून का ठीक होकर अपने घर चला गया है। तो अब उत्तराखण्ड में ठीक होने वाले मरीजों की संख्या 53 हो गई है।