(ब्यूरो ,न्यूज़ 1 हिन्दुस्तान )
देहरादून । प्रदेश में कोरोना संक्रमण के मामले लगातार बढ़ते जा रहे है। शुक्रवार को उत्तराखण्ड में कोरोना ने लगातार दूसरा शतक लगते हुए संक्रमितों की संख्या पहुंची 716 ,वही शाम 08 बजे के बुलेटिन में 114 नए पॉजिटिव सामने आये है। जबकि ठीक होने वालो ने भी शतक लगाते हुए 102 लोग अपने – अपने घरो को जा चुके है। अर्थात ठीक हो चुके है। शासन द्वारा जारी शाम 08 बजे के हेल्थ बुलेटिन में कोरोना पॉजिटिव मरीजों की संख्या ने 716 का अकड़ा पूरा कर लिया। आज दूसरी बार एकाएक मरीजों की संख्या में बढ़ोत्तरी हुई है। इसके साथ ही राज्य में कोरोना पॉजिटिव मरीजों की संख्या 716 हो गई है। आज शाम आए हेल्थ बुलेटिन के अनुसार 114 नए मरीजो मे देहरादून में 17 ,पौड़ी 03 ,उत्तरकाशी 04 ,हरिद्वार 01 ,अल्मोड़ा 06 , नैनीताल में 82 और ऊधमसिंह नगर में 01 मरीज सामने आये है। जबकि 102 मरीज ठीक हो चुके है। ज्यादा जानकारी के लिए देखे शासन द्वारा जारी हेल्थ बुलेटिन :-