both houses Lucknow Slider States UP Legislature Uttar Pardesh

Big Breaking : UP विधानमंडल में आज बन रहा इतिहास ,दोनों सदनों में सिर्फ बोलेंगी महिला विधायक। आखिर क्यों ? Tap कर जाने

Spread the love

( सुनील तनेजा )
लखनऊ।
 यूपी के विधायी इतिहास में गुरुवार को एक और अध्याय शामिल हो रहा है । मौजूदा विधानमंडल सत्र का एक दिन दोनों ही सदनों में पूरी तरह से महिला सदस्यों के पास में रहेगा। इसे यूपी ही नहीं बल्कि देश के लिए नया प्रयोग माना जा रहा है। इससे पहले सीएम योगी आदित्यनाथ ने विधानसभा और विधान परिषद की सभी महिला सदस्यों को एक पत्र और फोल्डर भेजकर अनूठी पहल की है। इस फोल्डर में महिला सशक्तिकरण को लेकर सरकार की ओऱ से चलाई जा रही तमाम योजनाओं का ब्यौरा दिया गया है। 
सिर्फ महिला सदस्य ही आज उठाएंगी मुद्दे
आपको बता दें कि गुरुवार को दोनों ही सदनों में सिर्फ महिला सदस्य ही अपने मुद्दों को उठाएंगी। इस दौरान पीठासीन अधिकारी भी भूमिका में भी वही रहेंगी। सीएम योगी ने इस ऐतिहासिक अवसर से पहले 47 महिला विधायकों और 6 महिला विधान परिषद सदस्यों को पत्र लिखा है। यह पत्र काफी चर्चाओं में है। पत्र में महिलाओं की सुरक्षा, सम्मान और स्वावलम्बन के लिए प्रतिबद्धता को दोहराया गया है। इसी के साथ अब तक के मिशन शक्ति के प्रयासों और परिणामों का विवरण भी इसमें उपलब्ध करवाया गया है। 
महिला सशक्तिकरण को लेकर हो रहे कई कार्य
सीएम योगी के द्वारा लिखा गया कि मिशन शक्ति के तहत केंद्र और राज्य सरकार की महिला सशक्तिकरण से जुड़ी योजनाओं और कार्यक्रमों के चलते दुनिया ने यूपी के बारे में अपनी राय बदली है। बीते साढ़े पांच वर्षों में प्रदेश सरकार ने महिलाओं में सुरक्षा का भाव जगाया है। महिलाओं का सम्मान सुरक्षित करते हुए उन्हें स्वावलम्बी बनाने के उद्देश्य पर भी कार्य किया जा रहा है। मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना, मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना, सरकारी नौकरी में महिलाओं की भागीदारी बढ़ाने और स्वरोजगारपरक योजनाओं में उन्हें व्यापक स्तर पर जोड़कर आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में भी कार्य किए जा रहे हैं। 

पढ़े Hindi News ऑनलाइन और देखें News 1 Hindustan TV  (Youtube पर ). जानिए देश – विदेश ,अपने राज्य ,बॉलीबुड ,खेल जगत ,बिजनेस से जुडी खबरे News 1 Hindustan . com पर। आप हमें Facebook ,Twitter ,Instagram पर आप फॉलो कर सकते है। 
सुरक्षित रहें , स्वस्थ रहें।
Stay Safe , Stay Healthy
COVID मानदंडों का पालन करें जैसे मास्क पहनना, हाथ की स्वच्छता बनाए रखना और भीड़-भाड़ वाली जगहों से बचना आदि।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *