Bihar hajipur Raid in prisoner ward sex scandal in hospital Slider States

Big Breaking : अस्पताल में चल रहा था सेक्स कांड ,सज़ा काट रहे कैदियों के लिए दूसरे राज्य से आती थी लड़कियां। आखिर कहां और कैसे ? Tap कर जाने

Spread the love

( ब्यूरो ,न्यूज़ 1 हिन्दुस्तान )
हाज़ीपुर।
 बिहार के एक अस्पताल में देह व्यापार चलने का खुलासा गुरुवार की सुबह होने के साथ ही वहा अफरा-तफरी मच गई। अस्पताल के कैदी वार्ड में कैदी रंगरेलियां मनाते पकड़े गए। पुलिस ने कैदी वार्ड के एक युवती समेत कई लोगों को हिरासत में लिया है। उनसे पूछताछ की जा रही है। बिहार के हाजीपुर सदर अस्पताल के कैदी वार्ड में यह धंधा चल रहा था। यहां सजायाफ्ता कैदी इलाज के नाम पर अस्पताल में भर्ती होकर रंगरेलियां मनाने की बात सामने आ रही है। कैदी वार्ड से पकड़ी गई युती से पूछताछ की जा रही है। फ़िलहाल पुलिस इस मामले में कुछ भी बताने से इनकार कर रही है।
मोबाइल लोकेशन पर कैदी वार्ड में हुई छापेमारी  
बताया जा रहा है कि स्थानीय पुलिस एक लूट की मोबाइल के लोकेशन पर कैदी वार्ड पहुंची थी। लेकिन यहां का माजरा देख पुलिस सन्न रह गई। कहा जा रहा है कि कैदी वार्ड के कर्मियों की मिली भगत से यह धंधा चल रहा था। जिले के करताहां थानाध्यक्ष प्रवीण कुमार ने कैदी वार्ड में एक लड़की के मिलने की सूचना वहां के डीएसपी ओम प्रकाश को दी। जिसके बाद भारी फोर्स के साथ कैदी वार्ड में रेड किया गया। वहां से पांच पुलिस कर्मी, एक स्वास्थ्य कर्मी और एक युवती को हिरासत में लिया। डीएसपी अभी इस मामले में कुछ नहीं बोल रहे हैं। पूछताछ के बाद ही पूरे मामले की जानकारी देने की बात कही जा रही है। 
बाहर से लाई जाती थी लड़कियां
बताया जा रहा है कि कैदी वार्ड के पुलिस कर्मी और स्वास्थ्य कर्मियों की मदद से बाहर से लड़कियां लाई जाती थी। कैदी वार्ड इलाज करा रहे कैदियों के लिए यह इंतेजाम किया जाता था। पुलिस यहा पता लगा रही है इस धंधे में कौन-कौन शामिल है और कितने दिनों से यह खेल चल रहा है। बताया जा रहा है कि मोटी रकम देकर बाहर से लड़कियों को कैदियों की सेवा देने के लिए लाया जाता था। इसमें कैदी वार्ड में तैनात पुलिस कर्मी भी शामिल हैं।

पढ़े Hindi News ऑनलाइन और देखें News 1 Hindustan TV  (Youtube पर ). जानिए देश – विदेश ,अपने राज्य ,बॉलीबुड ,खेल जगत ,बिजनेस से जुडी खबरे News 1 Hindustan . com पर। आप हमें Facebook ,Twitter ,Instagram पर आप फॉलो कर सकते है। 
सुरक्षित रहें , स्वस्थ रहें।
Stay Safe , Stay Healthy
COVID मानदंडों का पालन करें जैसे मास्क पहनना, हाथ की स्वच्छता बनाए रखना और भीड़-भाड़ वाली जगहों से बचना आदि।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *