Big Breaking Dehradun Dizaster Slider Uttarakhand

Big Breaking :इंतजार हुआ ख़त्म ,प्रवासी उत्तराखण्ड वासियो का घर वापसी का रास्ता हुआ साफ। आखिर कैसे आएंगे घर ? जाने 

Spread the love

(ब्यूरो ,न्यूज़ 1 हिन्दुस्तान )

देहरादून। उत्तराखण्ड राज्य के प्रवासी लोगो को उत्तराखण्ड वापस लाने के लिए त्रिवेन्द्र सरकार ने आखिरकार केंद्रीय गृह मंत्रालय की एडवाइजरी के बाद मन बना ही लिया। मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने ट्वीट कर इसकी जानकारी देते हुए मुख्य सचिव उत्पल कुमार सिंह को इसके मद्देनजर दिशा-निर्देश जारी किए हैं। 

प्रवासी उत्तराखंडियों की परेशानियां लॉकडाउन का समय जैसे-जैसे बढ़ रहा है उसी तरह से बढ़ रही हैं। इसके मद्देनज़र उत्तराखंड के मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत भी प्रवासियों की घर वापसी की कवायद में जुट गए हैं। 

( त्रिवेंद्र सिंह रावत , मुख्यमंत्री , उत्तराखंड )

दरअसल, प्रदेश के हजारों लोग दूसरे राज्यों में रोजगार के लिए गए थे और लॉकडाउन की वजह वे वहीं फंस गए हैं।  ये लोग सरकार से घर वापसी की गुहार लगा रहे हैं। केंद्रीय गृह मंत्रालय द्वारा जारी एडवाइजरी के बाद  प्रवासियों की इन्हीं परेशानियों को देखते हुए मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने मुख्य सचिव उत्पल कुमार को निर्देश देते हुए उन्हें राज्य में लाने के आदेश जारी किए है। 

जिसके तहत  प्रदेश सरकार ने एक लिंक जारी करते हुए प्रवासी उत्तराखंडियों को इसमें रजिस्ट्रेशन करवाने का आग्रह किया है। 

रजिस्ट्रेशन के जरिये राज्य सरकार ऐसे प्रवासी उत्तराखंडियों की संख्या और लोकेशन की जानकारी ले पाएगी, जिससे उन्हें आसानी से राज्य में लाया जा सकेगा।  

ऐसे में News 1 Hindustan आपसे गुजारिस करता है कि अगर आप भी कहीं फंसे हैं तो इस लिंक पर रजिस्ट्रेशन कर उत्तराखंड वापसी कर सकते हैं। 

https://dsclservices.in/uttarakhand-migrant-registration.php

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *