Dehradun Politics Slider Uttarakhand

बड़ी खबर : अमित शाह ने देहरादून में कांग्रेस पर हुए हमलावर ,कहा – कांग्रेस वादाखिलाफी करने वाली पार्टी। आखिर कैसे ? Tap कर जाने

Spread the love

( ब्यूरो ,न्यूज़ 1 हिन्दुस्तान )

देहरादून। केंद्रीय गृह व सहकारिता मन्त्री अमित शाह शनिवार को उत्तराखण्ड के एक दिवसीय दौरे पर है। इस दौरान वह कांग्रेस पर जमकर हलवार हुए ,कहा कांग्रेस वादाखिलाफी करने वाली पार्टी है। 

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि हम साफ नीयत से काम कर रहे हैं। हमने 85 हजार करोड़ के काम गिना दिए हैं। जिन पर उत्तराखंड में कार्य चल रहा है। अगले पांच साल में ये कार्य पूरे हो जाएंगे। लेकिन कांग्रेस केवल प्रदर्शन करती है या फिर दिल्ली में राहुल गांधी की शरण में जाती है।
शाह ने पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत को चुनौती दी और कहा कि कांग्रेस ने अपनी सरकार के समय के घोषणा पत्र पर कितना काम किया है, इस पर किसी भी चौराहे पर चर्चा हो जाए। शाह ने उन्हें खुली बहस की चुनौती दी। उन्होंने कहा कि भाजपा ने अपने घोषणा पत्र में किए गए लगभग 85 प्रतिशत वादों को पूरा किया है।
केवल चुनाव में ही दिखती है कांग्रेस
अमित शाह ने कहा कि संकट में कांग्रेस पार्टी कहां होती है। कांग्रेस केवल चुनाव में ही दिखती है। पार्टी के नेता नए कपड़े सिलवा रहे हैं। राज्य में आई बाढ़ और कोरोना संक्रमण के दौरान पार्टी नहीं दिखी।
कांग्रेस ने किसानों की अनदेखी की
2017 के चुनाव के दौरान हमारे द्वारा की गई घोषणाएं लगभग पूरी हो चुकी हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस के कार्यकाल में शराब घोटाला हुआ था। कांग्रेस वादाखिलाफी करने वाली पार्टी है। कांग्रेस पार्टी विलासिता भोगने वाली पार्टी है। इनका लोकतंत्र से कोई संबंध नहीं है। कांग्रेस ने किसानों की अनदेखी की है।
कांग्रेस केवल तुष्टिकरण करती है
शाह ने कहा कि कांग्रेस अपने वादों से मुकरती है। पहले जब मैं कांग्रेस सरकार के दौरान उत्तराखंड में आया था, तो कुछ लोगों ने मुझसे मुलाकात की और मुझे बताया कि शुक्रवार को हाईवे ब्लॉक करने और वहां नमाज करने की अनुमति है। कांग्रेस केवल तुष्टिकरण करती है और उत्तराखंड के लिए कोई कल्याणकारी कार्य नहीं कर सकती।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *