Bank Holiday National New Delhi Slider

बड़ी खबर : जल्द निपटा ले बैंक सम्बन्धित काम ,अक्टूबर में बंद रहेंगे इतने दिन बैंक। आखिर क्यों ? Tap कर जाने

Spread the love

( ब्यूरो ,न्यूज़ 1 हिन्दुस्तान )
नई दिल्ली। अक्टूबर का महीना शुरू होने में अभी 7 दिन बाकि है ,इसके पहले बैंक से सम्बंधित कोई काम हो तो जल्द निपटा ले। सितम्बर की तरह अक्टूबर महीने में भी शासकीय अवकाश के साथ शनिवार – रविवार को जोड़कर 10 दिन से ज्यादा बैंक बंद रहने वाले है। हालांकि ऑनलाइन ट्रांजेक्शन और ऑनलाइन ट्रांसफर जारी रहेगा, लेकिन बैंक बंद होने से ATM में कैश की किल्लत हो सकती है।वही चेक वगैरह के काम भी प्रभावित हो सकते है।
दरअसल, भारतीय रिजर्व बैंक RBI,  बैंकों की छुट्टियां अलग-अलग राज्यों के हिसाब से तय करती है। अक्टूबर 2021 के महीने बैंक कुल 14 दिन बंद रहेंगे। वैसे तो बैंक में हर रविवार और महीने के 2 और 4 शनिवार को बंद रहते हैं।इसके अलावा हर राज्य में अलग-अलग त्याहारों, मेलों या कि किसी विशेष समारोह के चलते उस राज्य में बैंकों में छुट्टियां रहती हैं।
बता दे कि कुछ छुट्टियां राज्यों के हिसाब से होगी तो सभी जगह के बैंक बंद नहीं रहेंगे, जिस राज्य में छुट्टी होगी सिर्फ वहां के बैंकों में कामकाज नहीं होगा। बैंक ग्राहकों को यह सलाह दी जाती है कि वे किसी भी नए अपडेट के लिए नियमित रूप से बैंक अवकाश सूची की जांच करें और इसे भारतीय रिजर्व बैंक, आधिकारिक वेबसाइट पर जारी अवकाश सूची से भी सत्यापित करें।
SBI का ग्राहकों को अलर्ट
स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI) ने अपने ग्राहकों को अलर्ट करते हुए बैंकिंग सुविधाओं के लिए 30 सितंबर 2021 तक पैन कार्ड को आधार कार्ड से लिंक करवाने का एक नोटिस जारी किया है। अगर कस्टमर ऐसा नहीं करते तो उन्हें बैंकिंग सर्विसेज में परेशानी हो सकती है और सेवाएं भी प्रभावित हो सकती है। अगर ग्राहक निर्धारित समय सीमा के भीतर ऐसा करने में विफल रहते हैं, तो उन्हें बैंकिंग सेवाएं प्राप्त करने में कठिनाई होगी।
Bank Holidays 2021 देखें कहां कब बंद रहेंगे बैंक
2 अक्टूबर 202, शनिवार, महात्मा गांधी जयंती देश भर में
6 अक्टूबर 2021, बुधवार, बथुकम्मा प्रारंभ दिवस, महालय भारत भर में कई राज्य
7 अक्टूबर 2021 गुरुवार महाराजा अग्रसेन जयंती हरियाणा
10 अक्टूबर दूसरा रविवार
12 अक्टूबर 2021, मंगलवार, महा सप्तमी, भारत भर में कई राज्य
13 अक्टूबर 2021, बुधवार, महाअष्टमी, भारत भर में कई राज्य
14 अक्टूबर 2021, गुरुवार, महानवमी, भारत भर में कई राज्य
15 अक्टूबर 2021, शुक्रवार, विजयादशमी/ दशहरा, भारत भर में कई राज्य
19 अक्टूबर 2021, मंगलवार, मौलिद (ईद-ए-मिलाद), भारत भर में कई राज्य
20 अक्टूबर 2021, बुधवार, महर्षि वाल्मीकि जयंती, भारत भर में कई राज्य
24 अक्टूबर रविवार
27 अक्टूबर 2021, बुधवार, लहबाब दुचेन, सिक्किम
31 अक्टूबर 2021, रविवार का दिन, सरदार पटेल का जन्मदिन, गुजरात


news1 hindustan
अब आपका अपना लोकप्रिय चैनल Youtube सहित इन प्लेट फार्म जैसे * jio TV * jio Fibre * Daily hunt * Rock tv * Vi Tv * E- Baba Tv * Shemaroo Tv * Jaguar Ott * Rock Play * Fast way * GTPL केबल नेटवर्क *Top Ten खबरों के साथ देखते रहे News 1 Hindustan* MIB ( Ministry of information & Broadcasting, Government of India) Membership
http://news1hindustan.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *