Administration assembly election 2022 Dehradun Slider States Uttarakhand

बड़ी खबर : देहरादून की कैंट विधानसभा सीट से चुनाव लड़ सकते है CM धामी ,बातो – बातो में दिए संकेत। आखिर कैसे ? Tap कर जाने

Spread the love

( ब्यूरो ,न्यूज़ 1 हिन्दुस्तान )

देहरादून। उत्तराखण्ड के सीएम पुष्कर सिंह धामी को भाजपा हाईकमान ने भले ही उत्तराखण्ड की बागडोर सौप दी पर उन्हें छह महीने के अंदर विधानसभा की सदस्यता लेनी आवश्यक है। क्योकि धामी विधानसभ चुनाव में खटीमा से चुनाव हार गए थे।  ऐसे में वे एक बार फिर से स्थानीय चुनाव लड़ेंगे। मुख्यमंत्री को छह महीने के भीतर विधानसभा का सदस्य बनना है, इसके लिए उन्हें उपचुनाव लड़ना है। करीब छह विधायक अभी तक उनके लिए अपनी सीट खाली करने का एलान कर चुके हैं।

उपचुनाव के लिए उन्हें ऐसी विधानसभा सीट की तलाश है, जिसपर चुनाव लड़ना सहज हो। पिछले दिनों मुख्यमंत्री बनने के बाद पहली बार धामी जब चंपावत विधानसभा के राजनीतिक दौरे पर गए तो उनके वहां से उपचुनाव लड़ने की कयासबाजी ने जोर पकड़ा। मगर अब सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसके जरिये चर्चा हो रही है मुख्यमंत्री देहरादून कैंट विधानसभा से भी ताल ठोक सकते हैं। 

जी हां, यह वीडियो विधानसभा चुनाव के प्रचार के समय का है। मुख्यमंत्री कैंट विधानसभा क्षेत्र में जनसभा को संबोधित करने पहुंचे थे।

वीडियो में मुख्यमंत्री कह रहे हैं कि जब से उत्तराखंड बना है, वह कैंट विधानसभा क्षेत्र में रह रहे हैं। वह यमुना कालोनी में वास कर रहे हैं। इस वीडियो में कही गई बातों के सियासी मायने टटोले जा रहे हैं। सियासी हलकों में चर्चाएं गरमा रही हैं कि मुख्यमंत्री जिन विधानसभा सीटों से चुनाव लड़ सकते हैं, उनमें से एक कैंट भी हो सकती है। करीब छह विधायक अभी तक उनके लिए अपनी सीट खाली करने का एलान कर चुके हैं। इनमें चंपावत के विधायक कैलाश गहतोड़ी भी हैं। अभी यह तय नहीं है कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी चंपावत या कैंट से ही चुनाव लड़ेंगे। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने फिर लोगों को कंफ्यूज कर दिया है। दरअसल भारतीय जनता पार्टी के स्थापना दिवस के अवसर पर मुख्यमंत्री संबोधन में इशारों इशारों में कैंट विधानसभा से चुनाव लड़ने का संकेत दे गए। मुख्यमंत्री ने अपने संबोधन में साफ तौर पर कहा कि पिछले 22 साल से मैं इस विधानसभा में रहता आया हूं। मुख्यमंत्री राज्य गठन के बाद से ही यमुना कॉलोनी में रहते हैं। ऐसे में माना जा रहा है कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के लिए कैंट विधानसभा सीट भी बीजेपी खाली करवा सकती है। 

पढ़े Hindi News ऑनलाइन और देखें News 1 Hindustan TV  (Youtube पर ). जानिए देश – विदेश ,अपने राज्य ,बॉलीबुड ,खेल जगत ,बिजनेस से जुडी खबरे News 1 Hindustan . com पर। आप हमें Facebook ,Twitter ,Instagram पर आप फॉलो कर सकते है। 
सुरक्षित रहें , स्वस्थ रहें
Stay Safe , Stay Healthy
COVID मानदंडों का पालन करें जैसे मास्क पहनना, हाथ की स्वच्छता बनाए रखना और भीड़-भाड़ वाली जगहों से बचना आदि।
news1 hindustan
अब आपका अपना लोकप्रिय चैनल Youtube सहित इन प्लेट फार्म जैसे * jio TV * jio Fibre * Daily hunt * Rock tv * Vi Tv * E- Baba Tv * Shemaroo Tv * Jaguar Ott * Rock Play * Fast way * GTPL केबल नेटवर्क *Top Ten खबरों के साथ देखते रहे News 1 Hindustan* MIB ( Ministry of information & Broadcasting, Government of India) Membership
http://news1hindustan.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *