Dehradun Diwali, Govardhan Puja and Bhaiya Dooj Greetings given Slider States Uttarakhand

बड़ी खबर : CM धामी ने प्रदेशवाशियों को दीपावली, गोवर्धन पूजा और भैयादूज की दी बधाई ,साथ ही इन बड़े नेताओं को भी। आखिर किसको और कहा ? Tap कर जाने

Spread the love

( ब्यूरो ,न्यूज़ 1 हिन्दुस्तान )

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रदेशवासियों को दीपावली, गोवर्धन पूजा और भैयादूज की बधाई दी है। मुख्यमंत्री ने कहा कि दीपावली का पर्व अशांति पर शांति, बुराई पर अच्छाई और अंधकार पर प्रकाश की विजय का प्रतीक है। दीपावली मां लक्ष्मी और देवी अन्नपूर्णा की आराधना तथा सामाजिक समरसता का पर्व भी है। दीपावली का यह पर्व हम सबके जीवन को प्रकाशमय करे इसकी भी उन्होंने कामना की है। मुख्यमंत्री ने भैयादूज पर्व पर प्रदेशवासियों को शुभकामनाएं दी हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि यह पर्व भाई-बहनों के प्रेम के साथ ही मातृ शक्ति के सम्मान, परिवार एवं समाज में उनके महत्व को भी प्रदर्शित करता है।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सोमवार को डिफेंस कॉलोनी देहरादून में महाराष्ट्र के राज्यपाल  भगत सिंह कोश्यारी से भेंट कर दीपावली की शुभकामनाएं दी। मुख्यमंत्री  पुष्कर सिंह धामी ने सोमवार को डिफेंस कॉलोनी देहरादून में पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत और पूर्व केंद्रीय मंत्री व हरिद्वार सांसद रमेश पोखरियाल ‘निशंक ‘से भेंट कर दीपावली की शुभकामनाएं दी।

( विज्ञापन )
पढ़े Hindi News ऑनलाइन और देखें News 1 Hindustan TV  (Youtube पर ). जानिए देश – विदेश ,अपने राज्य ,बॉलीबुड ,खेल जगत ,बिजनेस से जुडी खबरे News 1 Hindustan . com पर। आप हमें Facebook ,Twitter ,Instagram पर आप फॉलो कर सकते है। 
सुरक्षित रहें , स्वस्थ रहें।
Stay Safe , Stay Healthy
COVID मानदंडों का पालन करें जैसे मास्क पहनना, हाथ की स्वच्छता बनाए रखना और भीड़-भाड़ वाली जगहों से बचना आदि।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *