Dehradun follow the map Politics Slider States Uttarakhand

बड़ी खबर : एन डी तिवारी के नक्शे क़दम पर चले CM धामी ,कांग्रेस ने ली राहत। आखिर क्या और क्यों ? Tap कर जाने

Spread the love

( ब्यूरो ,न्यूज़ 1 हिन्दुस्तान )
देहरादून। पुष्कर सिंह धामी के दुबारा सीएम बनाने के बाद चल रही अटकलों को आखिरकार विराम लग ही गया। चम्पावत विधायक कैलाश गहतोड़ी ने विधानसभ सीट से इस्तीफा देने के बाद मुख्यमंत्री के लिए रास्ता साफ़ कर दिया तो इस सियासी घटनाक्रम के बाद विपक्षी दल कांग्रेस ने बड़ी राहत ली है।    
गुटबाजी व असंतोष से घिरी कांग्रेस इस आशंका से परेशान थी कि कोई कांग्रेस का विधायक इस्तीफा देकर भाजपा के पाले में न चला जाए। इन सब सियासी अटकलों को निराधार साबित कर मुख्यमंत्री धामी ने राज्य की सियासत में वैचारिक व सिद्धांतवादी सियासत को आगे बढ़ाकर नई उम्मीद जगाई है। तो वही राज्य के पूर्व सीएम एन डी तिवारी के नक़्शे कदम पर चलकर मुख्यमंत्री धामी ने भाजपा विधायक से सीट रिक्त कराकर राज्य में दलबदल की राजनीति पर धीरे से मगर बड़ा प्रहार किया है। 
राज्य में 2002 के पहले विधानसभा चुनाव में कांग्रेस सत्ता में आई तो तबके सांसद व दिग्गज नेता एनडी तिवारी को मुख्यमंत्री बनाया गया। एनडी ने लोकसभा से इस्तीफा दिया। तब रामनगर से कांग्रेस विधायक वाईएस रावत ने तिवारी के लिए इस्तीफा देकर सीट खाली की।
2007 में भाजपा सत्ता में आई तो तब के गढ़वाल सांसद भुवन चंद्र खंडूरी को मुख्यमंत्री बनाया गया। फिर खंडूरी के लिए पौड़ी गढ़वाल जिले की धुमाकोट कांग्रेस विधायक व तिवारी राज में आबकारी मंत्री रहे टीपीएस रावत ने इस्तीफा देकर सीट खाली की। नए परिसीमन में यह सीट खत्म हो गई थी।
2012 में कांग्रेस फिर सत्ता में आई तो विजय बहुगुणा मुख्यमंत्री बने और उनके लिए सीट छोड़ी सितारगंज के तत्कालीन भाजपा विधायक किरन मंडल ने। मंडल को फिर कुमाऊं मंडल विकास निगम का अध्यक्ष बनाया गया था। खंडूरी व बहुगुणा के लिए विपक्षी दलों के सीट खाली करने पर खरीद फरोख्त के आरोप भी लगे थे। बहुगुणा के बाद हरीश रावत मुख्यमंत्री बने तो उनके लिए धारचूला के कांग्रेस विधायक हरीश धामी ने सीट छोड़ी थी। धामी को वन विकास निगम अध्यक्ष बनाया गया था।
नियमानुसार मुख्यमंत्री को छह माह के भीतर विधानसभा सदस्य बनना जरूरी है। पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने तो उम्मीद जताई थी कि धामी विपक्षी दलों में सेंधमारी के बजाय अपने दल विधायक से सीट रिक्त कराएं। बहरहाल मुख्यमंत्री धामी ने भाजपा विधायक से सीट रिक्त कराकर राज्य में दलबदल की राजनीति पर धीरे से मगर बड़ा प्रहार किया है। इसके दूरगामी परिणाम भविष्य में दिखाई दे सकते हैं।

पढ़े Hindi News ऑनलाइन और देखें News 1 Hindustan TV  (Youtube पर ). जानिए देश – विदेश ,अपने राज्य ,बॉलीबुड ,खेल जगत ,बिजनेस से जुडी खबरे News 1 Hindustan . com पर। आप हमें Facebook ,Twitter ,Instagram पर आप फॉलो कर सकते है। 
सुरक्षित रहें , स्वस्थ रहें
Stay Safe , Stay Healthy
COVID मानदंडों का पालन करें जैसे मास्क पहनना, हाथ की स्वच्छता बनाए रखना और भीड़-भाड़ वाली जगहों से बचना आदि।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *