Accident accident injured CM Dhami Dehradun Slider star cricketer Rishabh Pant States Uttarakhand

बड़ी खबर : CM धामी ने घायल ऋषभ पंत का जाना हाल ,अधिकारियों को दिए निर्देश। आखिर क्या ? Tap कर जाने

Spread the love

( ब्यूरो ,न्यूज़ 1 हिन्दुस्तान )

देहरादून।  मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने  वाहन दुर्घटना में घायल क्रिकेटर ऋषभ पंत के बारे में अधिकारियों से जानकारी लेते हुए  उनका समचित ईलाज की सभी सम्भव व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिये हैं। मुख्यमंत्री ने ऋषभ पंत के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना करते हुए कहा कि उनके ईलाज का सारा व्यय राज्य सरकार द्वारा वहन किया जाएगा। अगर एयर एम्बुलेंस की आवश्यकता होती है तो उसकी भी व्यवस्था की जाए। 

गौरतलब है कि भारतीय क्रिकेटर ऋषभ पंत की कार का प्रातः लगभग 5:30 बजे कोतवाली मंगलोर क्षेत्रांतर्गत मोहम्मदपुर जट के पास एक्सीडेंट हो गया था। मौके पर 108 व हरिद्वार पुलिस द्वारा घायल को सर्वप्रथम रुड़की अस्पताल  में शिफ्ट किया तत्पश्चात देहरादून रेफर किया  गया है।आपको बता दे कि  घर लौटते समय रुड़की के पास रेलिंग से टकराई क्रिकेटर ऋषभ पंत की BMW कार में आग लग गई थी।  ऋषभ पन्त और ड्राइवर ने कूदकर बचाई जान, गंभीर रूप से घायल ऋषभ पन्त को देहरादून के मैक्स अस्‍पताल में किया गया रेफर।

पढ़े Hindi News ऑनलाइन और देखें News 1 Hindustan TV  (Youtube पर ). जानिए देश – विदेश ,अपने राज्य ,बॉलीबुड ,खेल जगत ,बिजनेस से जुडी खबरे News 1 Hindustan . com पर। आप हमें Facebook ,Twitter ,Instagram पर आप फॉलो कर सकते है। 
सुरक्षित रहें , स्वस्थ रहें।
Stay Safe , Stay Healthy
COVID मानदंडों का पालन करें जैसे मास्क पहनना, हाथ की स्वच्छता बनाए रखना और भीड़-भाड़ वाली जगहों से बचना आदि।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *