Haridwar Kanwar Mela-2022 kanwar patti Slider States Uttarakhand

बड़ी खबर : कावड़ मेला -2022 को लेकर DM हरिद्वार ने कांवड़ पट्टी आदि पर चल रहे कार्यों का किया औचक निरीक्षण। आखिर क्या रहा ? Tap कर जाने

Spread the love

* डीएम ने कहा -जहां-जहां पर भी कांवड़ मेले की तैयारियों से सम्बन्धित, जिस भी विभाग के, जो भी कार्य शेष हैं, उन्हें आगामी 10 जुलाई तक हरहाल में पूरा करना सुनिश्चित करें।

( ज्ञान प्रकाश पाण्डेय )

हरिद्वार। जिलाधिकारी  विनय शंकर पाण्डेय ने बृहस्पतिवार को आगामी कांवड़ मेला-2022 की तैयारियों के दृष्टिगत कांवड़ पट्टी आदि पर चल रहे कार्यों का औचक निरीक्षण किया।
जिलाधिकारी  विनय शंकर पाण्डेय सर्वप्रथम शंकराचार्य चौक स्थित कांवड़ पट्टी के प्रमुख प्रवेश मार्ग पर पहुंचे। उन्होंने पूर्व में किये गये निरीक्षण के दौरान दिये गये निर्देशों के क्रम  में वर्तमान में कितनी प्रगति  हुई है, का पूरा  जायजा  लिया। उन्होंने सिंचाई विभाग के अधिकारियों को पूर्व में कांवड़ मार्ग से झाड़-झंकाड हटाने तथा जहां-जहां  उबड़-खाबड़ है, उसका समतलीकरण़ करने के निर्देश दिये थे, जिसके क्रम में आज  निरीक्षण के दौरान उन्होंने पाया  कि अधिकतर स्थानों से झाड़-झंकाड़ हटा दिया गया है तथा अन्य  स्थानों पर झाड़-झंकाड़ हटाने  का  कार्य दु्रत गति से चल रहा है तथा  समतलीकरण का कार्य  भी कई जगह  सम्पन्न होने के साथ  ही  अन्य  स्थानों पर  कार्य तेजी से चल रहा है। उन्होंने निर्देश  दिये कि इस  कार्य  में और प्रगति  लाई  जाये।  

जिलाधिकारी ने सिंचाई विभाग के निरीक्षण भवन(ओम घाट के निकट)के पास ढलान वाले क्षेत्रों, जहां-जहां  पानी  इकट्ठा होने की सम्भावनायें हैं, का भी पूरा निरीक्षण किया तथा निर्देश दिये कि समतलीकरण के कार्य में और तेजी लायी जाये। इसके बाद जिलाधिकारी रोड़ी-बेलवाला पहुंचे, जहां उन्होंने चल रहे कार्यों  की प्रगति, अतिक्रमण, क्षेत्र की  साफ-सफाई आदि का जायजा  लिया। उन्होंने एमएनए  दयानन्द सरस्वती को निर्देश दिये कि साफ-सफाई  के कार्य  में  और  प्रगति  लाई जाये। इस पर एमएनए ने बताया कि आज शाम तक साफ-सफाई का कार्य पूरा हो जायेगा।

 जिलाधिकारी ने निरीक्षण के दौरान सभी विभागों के अधिकारियों को निर्देश दिये कि जहां-जहां पर भी कांवड़ मेले की तैयारियों से सम्बन्धित, जिस भी विभाग के, जो भी कार्य शेष हैं, उन्हें आगामी 10 जुलाई तक हरहाल में पूरा करना सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि इस कार्य में ढिलाई कत्तई बर्दाश्त नहीं की जायेगी। अन्यथा की स्थिति में सख्त से सख्त कार्रवाई की जायेगी।
इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी(वित्त एवं राजस्व)  बीर सिंह  बुदियाल, उप जिलाधिकारी  पूरण सिंह राणा, अधिशासी अभियन्ता सिंचाई सुश्री मंजू सहित लोक निर्माण, विद्युत तथा सम्बन्धित विभागों के अधिकारीगण उपस्थित थे। 

पढ़े Hindi News ऑनलाइन और देखें News 1 Hindustan TV  (Youtube पर ). जानिए देश – विदेश ,अपने राज्य ,बॉलीबुड ,खेल जगत ,बिजनेस से जुडी खबरे News 1 Hindustan . com पर। आप हमें Facebook ,Twitter ,Instagram पर आप फॉलो कर सकते है। 
सुरक्षित रहें , स्वस्थ रहें
Stay Safe , Stay Healthy
COVID मानदंडों का पालन करें जैसे मास्क पहनना, हाथ की स्वच्छता बनाए रखना और भीड़-भाड़ वाली जगहों से बचना आदि।

 

news1 hindustan
अब आपका अपना लोकप्रिय चैनल Youtube सहित इन प्लेट फार्म जैसे * jio TV * jio Fibre * Daily hunt * Rock tv * Vi Tv * E- Baba Tv * Shemaroo Tv * Jaguar Ott * Rock Play * Fast way * GTPL केबल नेटवर्क *Top Ten खबरों के साथ देखते रहे News 1 Hindustan* MIB ( Ministry of information & Broadcasting, Government of India) Membership
http://news1hindustan.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *