Politics Rudrapur Slider States Udhamsingh nagar Uttarakhand

बड़ी खबर : उत्तराखण्ड के पूर्व कैबिनेट मन्त्री यशपाल आर्य के काफ़िले पर हमला, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष पर हमले का लगा आरोप। आखिर कहा और किस पर ? Tap कर जाने

Spread the love

( ब्यूरो ,न्यूज़ 1 हिन्दुस्तान )

रुद्रपुर। कोंग्रस कार्यकर्ता सम्मलेन में शामिल होने बाजपुर जा रहे उत्तराखंड के पूर्व कैबिनेट मंत्री यशपाल आर्य और नैनीताल के पूर्व विधायक संजीव आर्य के काफिले पर पूर्व जिला पंचायत सदस्य कुलविंदर सिंह किंदा और उनके समर्थकों ने हमला कर दिया। घटना लेवड़ा नदी पुल की है। किंदा व उनके साथी वहां आर्य के विरोध में काले झंडों के साथ धरना दे रहे थे। लाठी डंडों से हुए हमले में कांग्रेस के करीब 7-8 कार्यकर्ता चोटिल हो गए। हमलावरों के तेवर देखकर कार्यकर्ताओं ने आर्य और उनके बेटे को गाड़ी से उतारकर घेरे में लेकर पैदल कोतवाली पहुंचाया। कार्यकर्ताओं ने आरोपियों पर मुकदमा दर्ज करने के लिए थाने में साढ़े चार घंटे तक घरना दिया। पुलिस ने पूर्व जिला पंचायत सदस्य कुलविंदर सिंह किंदा सहित 13 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। भाजपा छोड़कर कांग्रेस में वापस आए पूर्व कैबिनेट मंत्री यशपाल आर्य और उनके बेटे नैनीताल के पूर्व विधायक संजीव आर्य शनिवार दिन में करीब साढ़े बारह बजे कार्यकर्ताओं के काफिले के साथ बाजपुर में आयोजित कांग्रेस की बैठक में शामिल होने जा रहे थे। इस दौरान हल्द्वानी स्टेट हाइवे स्थित लेवड़ा नदी पुल पर किसान आंदोलन से जुड़े रहे पूर्व जिला पंचायत सदस्य कुलविंदर सिंह किंदा ने अपने समर्थकों के साथ आर्य को काले झंडे दिखाए और हिंसात्मक विरोध शुरू कर दिया। इस पर आर्य समर्थक और हमलावरों के बीच जमकर धक्का मुक्की होने लगी। पूर्व विधायक संजीव आर्य ने विरोध करने वाले हमलावरों को समझाने की कोशिश की तो कुछ हमलावरों ने लाठी तान ली।


इस पर कार्यकर्ता सोनू कंग सहित अन्य कांग्रेसियों ने आर्य की गाड़ी को सुरक्षा के लिहाज से चारों तरफ घेर लिया। हमलावरों की लाठियां लगने से सोनू कंग, नावेद सहित 7- 8 कार्यकर्ता चोटिल हो गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने हमलावरों को खदेड़ने की कोशिश की। भारी संख्या में कार्यकर्ता भी मौके पर पहुंचे। करीब घंटे भर घटनास्थल पर अफरा तफरी मची रही। कार्यकर्ता घेराबंदी के बीच धीमी गति से आर्य की गाड़ी को कुछ दूर तक ले गए। उसके बाद यशपाल आर्य, संजीव आर्य गाड़ी से उतरकर कार्यकर्ताओं के साथ पैदल कोतवाली पहुंचे। कोतवाली में कांग्रेस कार्यकर्ताओं का हुजूम उमड़ पड़ा। उनके साथ यशपाल आर्य, संजीव आर्य ने कोतवाली में धरना दिया। आर्य सहित सभी वक्ताओें ने सोची समझी साजिश के तहत हमला कराने का आरोप लगाते हुए भाजपा सरकार को कोसा। कई कार्यकर्ताओं ने हमलावरों को मुंहतोड़ जवाब देने तक का एलान किया। 


कुलविंदर किंदा सहित 13 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज 
यशपाल आर्य ने कोतवाली में दी तहरीर में बताया कि शनिवार को बाजपुर में आयोजित कार्यकर्ता सम्मेलन में शामिल होने अपने बेटे संजीव आर्य, हरेंद्र सिंह लाडी के साथ जा रहे थे। इसी बीच श्मशान घाट के सामने कुछ असामाजिक तत्वों ने उनकी गाड़ी को लाठी डंडों और तलवारों के बल पर रोक लिया। स्थिति को देखते हुए उन्होंने और उनके बेटे संजीव आर्य ने समझाने की कोशिश की जिस पर हमलावरों ने लाठी डंडों से हमला कर दिया, जाति सूचक शब्दों का प्रयोग किया।  एएसपी प्रमोद कुमार ने बताया कि तहरीर पर पूर्व जिला पंचायत सदस्य कुलविंदर सिंह किंदा, पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष प्रवीन कांबोज, विक्की सरना, बाबा पिंटू, जसविंदर सिंह, सुरजन सिंह, रजनीत सिंह, सुरेंद्र सिंह, रविंदर सिंह, सोनू सिंह, जसविंदर खंबारी, निर्मल सिंह, हरजिंदर सिंह के खिलाफ धारा 147, 148, 323,  504, एससी/एसटी अधिनियम के तहत मुकदममा दर्ज किया गया है। 


हंगामे के चलते मुख्य मार्ग पर लगा जाम
यशपाल आर्य और संजीव आर्य के काफिले पर हमले की घटना से मुख्य मार्ग पर यातायात बाधित हो गया। दोपहर करीब एक बजे स्कूलों की छुट्टी होने पर स्कूली बच्चों की बसें, यात्री बसें सहित अन्य वाहन जाम में फंस गए। करीब एक किमी तक वाहनों की कतार लग गई। पुलिस प्रशासन ने मशक्कत के बाद जाम खुलवाया। घटना को लेकर गदरपुर, केलाखेड़ा, आईटीआई काशीपुर सहित आसपास थानों से फोर्स बुलाई गई। एएसपी प्रमोद कुमार ने आते ही कमान संभाल ली।
घटना को लेकर हो गया बाजार बंद

कांग्रेस नेता अविनाश शर्मा के अनुरोध कर मुख्य मार्ग पर सांकेतिक रूप से बाजार बंद हो गया। हालांकि धरना समाप्त होने के बाद बाजार खुल गया। इधर मुख्य मार्ग पर हिंसात्मक विरोध को लेकर देवभूमि व्यापार मंडल अध्यक्ष सिंह स्वरूप भारती, उशांत सब्बरवाल सहित अन्य व्यापारियों ने रोष जताया। पालिकाध्यक्ष गुरजीत सिंह गित्ते, जिला सहकारी बैंक के पूर्व उपाध्यक्ष समीर पाठक ने सरेआम की गई गुंडागर्दी की कड़ी निंदा करते हुए आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की है।  

( तहरीर देते पूर्व कैबिनेट मंत्री यशपाल आर्य – फोटो न्यूज़ 1 हिन्दुस्तान  )

पूर्व कैबिनेट मंत्री यशपाल आर्य की तहरीर पर आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पूरे प्रकरण की जांच बाजपुर सीओ वंदना वर्मा को सौंपी गई है। जांच में तथ्यों के आधार पर कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
–  प्रमोद कुमार, अपर पुलिस अधीक्षक काशीपुर सर्किल

पढ़े Hindi News ऑनलाइन और देखें News 1 Hindustan TV  (Youtube पर ). जानिए देश – विदेश ,अपने राज्य ,बॉलीबुड ,खेल जगत ,बिजनेस से जुडी खबरे News 1 Hindustan . com पर। आप हमें Facebook ,Twitter ,Instagram पर आप फॉलो कर सकते है। 

सुरक्षित रहें , स्वस्थ रहें
Stay Safe , Stay Healthy
मास्क के साथ-साथ , हाथो को धुले जरूर।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *