( ब्यूरो ,न्यूज़ 1 हिन्दुस्तान )
देहरादून। उत्तराखण्ड पुलिस के कांस्टेबलों के लिए खुशखबरी है। हेड कांस्टेबल पद पर प्रोन्नत हुए जवानों की सूची जारी हो गयी है। प्रथम चरण में नागरिक पुलिस के 1611 कांस्टेबल प्रमोशन पाकर हेड कांस्टेबल बन गए हैं। सशस्त्र पुलिस, पी0ए0सी0 में शीघ्र पदोन्नित की जाएगी। नागरिक पुलिस के शेष 380 पदों को शिथिलीकरण लेकर भरने का प्रयास किया जाएगा। पुलिस महानिदेशक, उत्तराखण्ड अशोक कुमार ने सभी प्रोन्नत जवानों को बधाई दी है। विदित हो कि हेड कांस्टेबल पद पर पदोन्नति मिलने से पुलिस जवानों का मनोबल बढ़ा है।

सुरक्षित रहें , स्वस्थ रहें।
Stay Safe , Stay Healthy
COVID मानदंडों का पालन करें जैसे मास्क पहनना, हाथ की स्वच्छता बनाए रखना और भीड़-भाड़ वाली जगहों से बचना आदि।