corona booster dose Corona Superfast Corona Update Corona vaccination Dehradun Slider States Uttarakhand

बड़ी खबर : उत्तराखण्ड में इतने लोगो ने नहीं लगवाई कोविड बूस्टर डोज,मात्र 25 % को ही लगी है। आखिर कितने और क्यों ? Tap कर जाने

Spread the love

( ब्यूरो ,न्यूज़ 1 हिन्दुस्तान )
देहरादून। कोरोनाकी दहशत एक बार फिर लोगो के मन में धीरे – धीरे घर करती नज़र आ रही है। उधर केंद्र सरकार सहित उत्तराखण्ड सरकार ने भी इसकी SOP जारी कर दी है। इतना हिनहि आज से सोशल डिस्टेंसिंग ,मास्क लगाना अनिवार्य हो गया है। वही आज भी उत्तराखण्ड में लगभग  65 लाख से अधिक लोगों ने बूस्टर डोज नहीं लगवाई है। कोरोना की तीसरी लहर सामान्य होने के बाद कोविड वैक्सीन की दोनों डोज लगवाने वाले लोगों ने बूस्टर डोज को नजरअंदाज किया। प्रदेश में अब तक 12 वर्ष से ऊपर सभी आयु वर्ग में 25 प्रतिशत ने ही कोविड का तीसरा टीका लगवाया है।
वहीं, 60 वर्ष से अधिक आयु के 60 प्रतिशत बुजुर्गों को तीसरी खुराक लग चुकी है। स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक प्रदेश की अनुमानित आबादी 1.21 करोड़ आंकी गई है। इसमें 12 वर्ष से अधिक आयु वालों की आबादी 89.35 से अधिक है। इन्हें कोविड वैक्सीन लगाने का लक्ष्य रखा गया।
प्रदेश में लक्ष्य के सापेक्ष शत प्रतिशत लोगों को कोविड वैक्सीन की पहली व दूसरी डोज लग चुकी है, लेकिन 65 लाख से अधिक लोग हैं, जिन्होंने तीसरी टीका नहीं लगवाया है। चीन समेत अन्य देशों में कोविड की भयावह स्थिति देखते हुए प्रदेश सरकार सतर्क हो गई है। 23 दिसंबर से प्रदेश में फिर से बूस्टर डोज के लिए स्वास्थ्य विभाग की ओर से अभियान शुरू किया जाएगा। 
राज्य के पास 10 हजार कोविड वैक्सीन
स्वास्थ्य विभाग के पास वर्तमान में कोविशील्ड और कोवॉक्सिन की 10 हजार डोज है। केंद्र सरकार ने पहले ही आदेश जारी कर कोविड वैक्सीन देने से इनकार कर दिया था। राज्यों को स्वयं वैक्सीन की व्यवस्था करने को कहा गया था। सरकार ने बूस्टर डोज के लिए अभियान चलाने का निर्णय लिया है। ऐसे में विभाग के पास वैक्सीन की कमी रहेगी। 
बूस्टर डोज में ऊधमसिंह नगर सबसे पीछे
बूस्टर डोज लगाने में ऊधमसिंह नगर जिला सबसे पीछे है। इस जिले में लक्ष्य के सापेक्ष 18 प्रतिशत को तीसरी खुराक लगाई गई। जबकि उत्तरकाशी जिला बूस्टर डोज लगाने में 47 प्रतिशत के साथ पहले स्थान पर है। चमोली जिले में 39.4 प्रतिशत के साथ दूसरे और टिहरी 33 प्रतिशत के साथ तीसरे स्थान पर है। 

स्वास्थ्य  सचिव , डॉ. आर. राजेश कुमार के अनुसार प्रदेश में शत प्रतिशत पात्र लाभार्थियों को पहली व दूसरी डोज लगाई जा चुकी है। कोविड संक्रमण सामान्य होने से लोगों ने बूस्टर डोज लगाने में गंभीरता नहीं दिखाई। प्रदेश भर में दोबारा से बूस्टर डोज के लिए अभियान शुरू किया जा रहा है।
डोज             वैक्सीन लगवाने वालों की संख्या
पहली डोज                 91,13,902
दूसरी डोज                 87,19,328
बूस्टर डोज                 21,82,799

पढ़े Hindi News ऑनलाइन और देखें News 1 Hindustan TV  (Youtube पर ). जानिए देश – विदेश ,अपने राज्य ,बॉलीबुड ,खेल जगत ,बिजनेस से जुडी खबरे News 1 Hindustan . com पर। आप हमें Facebook ,Twitter ,Instagram पर आप फॉलो कर सकते है। 
सुरक्षित रहें , स्वस्थ रहें।
Stay Safe , Stay Healthy
COVID मानदंडों का पालन करें जैसे मास्क पहनना, हाथ की स्वच्छता बनाए रखना और भीड़-भाड़ वाली जगहों से बचना आदि।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *