Haridwar memorable farewell memorable moments retired police personnel Slider SSP Haridwar States Uttarakhand

बड़ी खबर : सेवानिवृत्त हुए पुलिस कर्मियो को SSP हरिद्वार द्वारा अन्य पुलिस अधिकारी की उपस्थिति में दी गई यादगार विदाई, साझा किए यादगार पल।आखिर कैसे और कहा ,क्या ? Tap कर जाने

Spread the love

( ब्यूरो ,न्यूज़ 1 हिन्दुस्तान )

हरिद्वार। एक पुलिस उपाधीक्षक, एक निरीक्षक, एक उप निरीक्षक, एक कॉस्टेबल सकुशल पुलिस विभाग में लंबी सेवा देने के उपरान्त शनिवार को  बेल्ट फोर्स से ससम्मान विदा होकर सम्मिलित होगें अपने परिवार संग।

*ना देखी रिश्तेदारी ना ही देखे तीज त्यौहार*         

*दौड़भाग थी इतनी ज्यादा की पता न चले दिन वार*

*न जाने पुलिस की नोकरी मे कब गुजर गये*          

*आम जनता की सेवा में जीवन के 60 साल*

*वर्दी की रस्मों को निभाते-निभाते*          

*कब बीत गये जीवन के ये साल* 

*कहा खाना,कहा सोना, किधर जाना*

*तब भी हमको लोगो ने नही पहचाना।

*01- पुलिस उपाधीक्षक हेमेन्द्र सिंह नेगी दिनांक 14.09.1990 को पुलिस विभाग में उ0नि० ना०पु० के पद पर भर्ती होकर पुलिस विभाग का अंग बने। मूल रूप से जनपद पौड़ी गढ़वाल निवासी हेमेन्द्र सिंह नेगी को दिनांक 22.01.2014 को निरीक्षक ना०पु० एवं दिनांक 03.04.2021 को पुलिस उपाधीक्षक के पद पर पदोन्नति प्रदान की गयी। पुलिस विभाग में 32 वर्ष 03 माह 17 दिवस की सेवा के दौरान उत्कृष्ट कार्यों के लिए इन्हें उच्चाधिकारियों द्वारा विभिन्न अवसरों पर पुरुष्कृत किया गया।

नेगी द्वारा जनपद हरिद्वार के साथ ही जनपद गाजियाबाद, मेरठ व देहरादून में विभिन्न दायित्वों का निर्वहन करते हुए जनसेवा में अपनी भागीदारी निभाई।02-निरीक्षक वीरेन्द्र सिंह दिनांक 01.01.1982 को पुलिस विभाग में उ0नि० ना०पु० के पद पर भर्ती हुये व दिनांक 15.10.2016 को निरीक्षक ना0पु0 के पद पर पदोन्नत हुए। जनपद उत्तरकाशी के मूल निवासी नेगी को पुलिस विभाग में 32 वर्ष 03 माह 24 दिवस की सेवा के दौरान अच्छे कार्यों के लिये उच्चाधिकारियों द्वारा समय-समय पर पुरुष्कृत किया गया है।

वीरेन्द्र सिंह नेगी जनपद हरिद्वार के साथ ही जनपद गाजियाबाद, मेरठ टिहरी, पौड़ी गढ़वाल में भी नियुक्त रहे है। 03-उ0नि0  वीरेन्द्र सिंह दिनांक 01.01.1982 को पुलिस विभाग में कानि0 के पद पर भर्ती हुये। दिनांक 22.04.2009 को हे0का) स०पु० व दिनांक 17.11.2022 को अपर उप निरीक्षक के पद पर पदोन्नति प्रदान की गयी है। मूल रूप से जनपद देहरादून के निवासी है। पुलिस विभाग में 41 व की सेवा की गयी है तथा सेवा के दौरान इन्हे अच्छे कार्यों के लि उच्चाधिकारियों द्वारा समय-समय पर पुरुष्कृत किया गया है।

वीरेन्द्र सिंह जनपद हरिद्वार के साथ ही जनपद टिहरी गढ़वा उत्तरकाशी, पौड़ी गढ़वाल में भी नियुक्त रहे है।04-  का0  सुच्चा सिंह दिनांक 06.12.2008 को पुलिस विभाग आर्मी कोटे में कानि0 के पद पर भर्ती हुये, मूल रुप से जनपद देहरादून के निवासी है। पुलिस विभाग में 13 वर्ष 11 माह 25 दिवस की सेवा की गयी है, तथा सेवा के दौरान इन्हे अच्छे कार्यों के लिये उच्चाधिकारियों द्वारा समय-समय पर पुरुष्कृत किया गया है।

सुच्चा सिंह भर्ती तिथि से ही जनपद हरिद्वार में नियुक्त रहे है ।।पुलिस विभाग में लंबे सेवाकाल के उपरान्त सेनानिवृत्ति के इस अवसर पर सेनानिवृत्त हुए कर्मियो को उपस्थित पुलिस अधिकारियों द्वारा आश्र्वासन दिया गया कि वे ताउम्र पुलिस परिवार का अभिन्न हिस्सा रहेंगे उनको तथा उनके परिवार को भविष्य में किसी भी प्रकार की जरूरत पड़ने पर पुलिस विभाग हर संभव मदद को खड़ा रहेगा ।उक्त अवसर पर एसपी देहात  स्वपन कुमार, एसपी  सिटी  स्वतंन्त्र कुमार,  विपिन कुमार अप्पर पुलिस अधीक्षक संचार  क्षेत्राधिकारी नगर मुकेश ठाकुर, क्षेत्राधिकारी ज्वालापुर/ऑप्स सुश्री निहारिका सेमवाल, क्षेत्राधिकारी ट्रैफिक राकेश रावत, क्षेत्राधिकारी सदर  बहादुर सिह चौहन,   एवं अन्य पुलिस अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे ।

पढ़े Hindi News ऑनलाइन और देखें News 1 Hindustan TV  (Youtube पर ). जानिए देश – विदेश ,अपने राज्य ,बॉलीबुड ,खेल जगत ,बिजनेस से जुडी खबरे News 1 Hindustan . com पर। आप हमें Facebook ,Twitter ,Instagram पर आप फॉलो कर सकते है। 
सुरक्षित रहें , स्वस्थ रहें।
Stay Safe , Stay Healthy
COVID मानदंडों का पालन करें जैसे मास्क पहनना, हाथ की स्वच्छता बनाए रखना और भीड़-भाड़ वाली जगहों से बचना आदि।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *