Bihar Jharkhand married before retired Patna Ranchi Slider The judge who sentenced Lalu

बड़ी खबर : लालू को सजा सुनाने वाले जज ने की रिटायर्ड होने से ठीक पहले शादी ,दिलचस्प है Love स्टोरी। आखिर कौन है उनकी दुल्हन। Tap कर जाने

Spread the love

( ब्यूरो ,न्यूज़ 1 हिन्दुस्तान )
रांची / पटना।
 झारखंड के गोड्‌डा जिले में प्यार की एक अनोखी मिशाल देखने को मिली है। जिला जल और वकील के बीच प्यार का मामला चर्चा का विषय बना है। दोनों मंदिर में शादी करने के बाद चर्चा में आए। जज 59 साल के हैं, जबकि उनकी दूसरी पत्नी उनसे 9 साल छोटी है। राजद के सुप्रिमो लालू प्रसाद यादव को चारा घोटाले को दो मामलों में सजा सुनाने वाले जज शिवपाल सिंह (59) एक फिर चर्चा में है। उन्होंने अपने से 9 साल की छोटी वकील नूतन तिवारी से दुसरी शादी की है। बच्चों की रजामंदी से 2 सितंबर को झारखंड के दुमका जिले के वासुकीनाथ मंदिर में दोनों ने शादी रचाई।

रिटायर्ड होने से एक साल पहले वकील को बनाया दुल्हन 
 शिवपाल सिंह गोड्‌डा के जिला जज प्रथम श्रेणी के पद पर हैं। जबकि उनकी प्रेमिका नूतन तिवारी गोड्‌डा कोर्ट में वकालत करती हैं। शिवपाल सिंह ने ही लालू यादव के चारा घोटाला केस में सजा सुनाई थी। शिवपाल सिंह अगले साल ही रिटायर्ड होने वाले थे। उन्हें कड़क मिजाज के जज के रुप में जाना जाता है। 
बच्चों की रजामंदी से रजाई शादी
जज शिवपाल सिंह के पत्नी का 2006 में निधन हुआ था। उनका एक पुत्र और एक पुत्री है। जबकि नूतन तिवारी के पति का भी निधन कुछ साल पहले हुआ था। नूतन तिवारी की एक बैटी है। तीनों बच्चों की सहमति से दोनों ने मंदिर में जाकर शादी रचाई। उनके इस शादी की सोशल मीडिया पर खूब चर्चा हो रही है। दोनों एक दूसरे से शादी कर खुश हैं। दोनों की शादी में परिवार के कई लोग शामिल हुए। नूतन तिवारी भाजपा से भी जुड़ी हैं। 
कोर्ट में ही हुई दोनों की मुलाकात
गोड्‌डा कोर्ट में ही जज शिवपाल सिंह और वकील नूतन तिवारी की मुलाकात हुई थी। फिर दोनों में दोस्ती हुई और दोनों एक दूसरे को दिल दे बैठे। शादी करने की बात दोनों ने अपने बच्चों से कही तो बच्चे भी राजी हो गए। दोनों अब खुशी-खुशी एक साथ हैं।

पढ़े Hindi News ऑनलाइन और देखें News 1 Hindustan TV  (Youtube पर ). जानिए देश – विदेश ,अपने राज्य ,बॉलीबुड ,खेल जगत ,बिजनेस से जुडी खबरे News 1 Hindustan . com पर। आप हमें Facebook ,Twitter ,Instagram पर आप फॉलो कर सकते है। 
सुरक्षित रहें , स्वस्थ रहें।
Stay Safe , Stay Healthy
COVID मानदंडों का पालन करें जैसे मास्क पहनना, हाथ की स्वच्छता बनाए रखना और भीड़-भाड़ वाली जगहों से बचना आदि।
news1 hindustan
अब आपका अपना लोकप्रिय चैनल Youtube सहित इन प्लेट फार्म जैसे * jio TV * jio Fibre * Daily hunt * Rock tv * Vi Tv * E- Baba Tv * Shemaroo Tv * Jaguar Ott * Rock Play * Fast way * GTPL केबल नेटवर्क *Top Ten खबरों के साथ देखते रहे News 1 Hindustan* MIB ( Ministry of information & Broadcasting, Government of India) Membership
http://news1hindustan.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *