caibinet baithak Dehradun Slider States Uttarakhand

बड़ी खबर : उत्तराखण्ड के 2021 साल की आखिरी कैबिनेट बैठक अब से कुछ ही देर में ,सरकार ला सकती यह प्रस्ताव। आखिर क्या ? Tap कर जाने

Spread the love

( ब्यूरो ,न्यूज़ 1 हिन्दुस्तान )

देहरादून। उत्तराखण्ड की धामी सरकार की वर्ष 2021 की आखिरी कैबिनेट बैठक आज (शुक्रवार ) अब से कुछ ही देर में  राज्य सचिवालय में होगी। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में होने वाली यह बैठक विश्व कर्मा भवन स्थित वीरचंद्र सिंह गढ़वाल सभागार में अपराह्न 12 बजे से शुरू हो जाएगी।

आ सकता है सरकारी नौकरियों में क्षैतिज आरक्षण का प्रस्ताव
बताया जा रहा है कि बैठक में राज्य आंदोलनकारियों व उनके आश्रितों को सरकारी नौकरियों में क्षैतिज आरक्षण का प्रस्ताव आ सकता है। इसके अलावा सरकार कोविड महामारी पर आधारित राज्य की नई स्वास्थ्य नीति का भी प्रस्ताव ला सकती है।
बैठक में विभिन्न विभागों की सेवा संशोधित नियमावलियों पर भी कैबिनेट की मुहर लग सकती है। साथ ही कुछ अन्य प्रस्तावों पर भी विचार किया जा सकता है। 

( प्रतीकात्मक फोटो )


शासनादेश नहीं हुआ तो फिर सचिवालय कूच करेंगी महिलाएं 
4600 ग्रेड पे संबंधित शासनादेश नहीं हुआ तो महिलाएं शुक्रवार को भी सचिवालय कूच करेंगी। इसके लिए उन्होंने उग्र आंदोलन की भी चेतावनी दी है। पुलिस परिवार की यह महिलाएं दो दिनों से गांधी पार्क के सामने धरने पर बैठी हैं। गुरुवार रात को भी महिलाओं ने यहीं बैठने का फैसला किया है। 
धरने पर बैठी महिलाओं की सरकार से नाराजगी कम नहीं हुई है। पिछले दिनों उन्हें सरकार की ओर से डीजीपी अशोक कुमार ने आश्वासन दिया था कि 31 दिसंबर को ग्रेड पे संबंधित मामला कैबिनेट की बैठक में आएगा, लेकिन अभी तक सरकार और शासन की ओर से उन्हें कोई आश्वासन सीधे तौर पर नहीं मिला है। महिलाओं का कहना है कि तीन दिन से पुलिस के परिजन गांधी पार्क के सामने धरने पर बैठे हैं, लेकिन अभी तक कोई उनसे वार्ता करने तक नहीं आया।
कहा कि पुलिस अधिकारियों ने उन्हें आश्वासन दिया था कि 31 दिसंबर तक शासनादेश जारी होंगे। शुक्रवार तक शासनादेश नहीं हुआ तो वे फिर से सचिवालय कूच करेंगी।  इससे पूर्व पुलिस के परिजन ग्रेड पे के आदेश जारी करने की मांग को लेकर सीएम व सचिवालय कूच कर चुके हैं। सीएम कूच के दौरान उनकी गिरफ्तारी भी हुई थी।

पढ़े Hindi News ऑनलाइन और देखें News 1 Hindustan TV  (Youtube पर ). जानिए देश – विदेश ,अपने राज्य ,बॉलीबुड ,खेल जगत ,बिजनेस से जुडी खबरे News 1 Hindustan . com पर। आप हमें Facebook ,Twitter ,Instagram पर आप फॉलो कर सकते है। 
सुरक्षित रहें , स्वस्थ रहें
Stay Safe , Stay Healthy
मास्क के साथ-साथ , हाथो को धुले जरूर।
news1 hindustan
अब आपका अपना लोकप्रिय चैनल Youtube सहित इन प्लेट फार्म जैसे * jio TV * jio Fibre * Daily hunt * Rock tv * Vi Tv * E- Baba Tv * Shemaroo Tv * Jaguar Ott * Rock Play * Fast way * GTPL केबल नेटवर्क *Top Ten खबरों के साथ देखते रहे News 1 Hindustan* MIB ( Ministry of information & Broadcasting, Government of India) Membership
http://news1hindustan.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *