* चीनी वास्तुशास्त्र फेनशुई के अनुसार कई चीजो के इस्तेमाल से आप अपने घर और ऑफिस में पॉजिटिविटी ला सकते है। फेनशुई के 07 अचूक उपायों से जीवन में सुख – समृद्धि तो आएगी ही ,साथ ही लम्बी आयु का वरदान भी मिलेगा।
( ब्यूरो ,न्यूज़ 1 हिन्दुस्तान )
हरिद्वार। फेनशुई के अनुसार मान्यता है कि ऊंट संघर्ष और कड़ी मेहनत का प्रतीक है, अगर आपके ऑफिस या कार्यस्थल पर तनाव की स्थिति रहती है या काम का माहौल अच्छा नहीं रहता, तो कार्यस्थल पर फेंगशुई ऊंट की मूर्ति रखनी चाहिए। इससे तनाव का माहौल सही होगा और लोगों का ऑफिस में काम में मन लगेगा, वहीं बिजनेस में तरक्की के द्वार खुलेंगे।
घर में गेस्ट रूम में हंस के जोड़ों की मूर्ति स्थापित करें जिससे अपार धन-समृद्धि की संभावनाएं बढ़ जाएगी और घर में हमेशा शांति बनी रहेगी। दो हंसों की जगह आप दो बत्तख या दो सारस के जोड़े की मूर्ति भी लगा सकते हैं। इससे मैरिड लाइफ में सामंजस्य बना रहता है।
गोल्डन फिश को फेंगशुई में सौभाग्य और उन्नति का प्रतीक माना जाता है। घर के ड्रॉइंग रूम में गोल्डन फिश की मूर्ति रखने से धन, मान-सम्मान में वृद्धि होती है।
फेंगशुई में मान्यता है कि अगर घर के मुख्य दरवाजें पर लाल रिबन में बंधे हुए तीन सिक्के लटकाएं जाएं तो इससे घर में सुख और संपदा आती है।
फेंगशुई में छोटी-छोटी घंटियों के बंच को विंड चाइम कहते हैं. इसे भी घर के मुख्य दरवाजे पर लटकाने से घर के अंदर हमेशा पॉजिटिव एनर्जी का प्रवाह बना रहता है।
चीनी वास्तुशास्त्र के अनुसार, सिक्के मुंह में लिए कछुआ उन्नति के साथ ही धन-समृद्धि का योग बनाता है। कछुआ धातु का होना चाहिए लकड़ी का नहीं। इसे घर में रखने से आयु भी लंबी होने की मान्यता है। पूर्व और उत्तर दिशा कछुए की स्थापना हेतु सर्वोत्तम मानी गई है।
फेंगशुई के अनुसार, एक्वेरियम धन का सिंबल है। मछली परीक्षा में सफलता, नौकरी में पदोन्नति, सौभाग्य का प्रतीक भी मानी जाती है, साथ ही इसे रखने के नियम भी हैं। मछलीघर के बजाय आप मछली की मूर्ति या सुंदर तस्वीर भी लगा सकते हैं।