Dehradun Minister in the Harish Rawat government Parti - BJP Politics Slider States Uttarakhand

बड़ी खबर : BJP में जल्द शामिल हो सकते है हरीश रावत सरकार के यह मंत्री,सियासी गलियारों में बढ़ी हलचल। आखिर कौन और कैसे ? Tap कर जाने

Spread the love

( ब्यूरो ,न्यूज़ 1 हिन्दुस्तान )
देहरादून। उत्तराखण्ड में हरीश रावत सरकार में कैबिनेट मंत्री रहे और उत्तराखण्ड जन एकता पार्टी के संस्थापक अध्यक्ष दिनेश धनै भाजपा में शामिल होने की खबरे राजनितिक गलियारों में तैरने लगी है। और हो भी क्यों ना ? जब भाजपा प्रदेश अध्यक्ष भट्ट ने कोटद्वार भ्रमण से पहले रायवाला स्थित धनै के खांडगांव में पहुंच गए। वहां दोनों नेताओं की आधा घंटे से ज्यादा देर तक चर्चा हुई। इस मुलाकात के सियासी मायने भी निकाले जाने लगे हैं। दरअसल, 2024 में लोकसभा के चुनाव भी होने हैं। ऐसे में भाजपा की विपक्ष के जनाधार वाले नेताओं पर नजर है और ऐसे नेताओं को अपने पाले में शामिल करने की रणनीति पर अभी से शुरू हो गई है।

आपको बता दे कि लोकसभा चुनाव में उत्तराखंड की पांचों सीटें लगातार दूसरी बार भी भाजपा के खाते में गई हैं। पार्टी ने आने वाले चुनाव में इन सभी सीटें को जीतने के लिए कार्यकर्ताओं को मिशन भी सौपा है। लिहाजा, हर विधानसभा क्षेत्र में विपक्षी दलों व निर्दलीय दमदार नेताओं के साथ ही सामाजिक क्षेत्रों से जुड़े व्यक्तियों पर पार्टी की नजरें हैं। 
दिनेश धनै कांग्रेस सरकार में मंत्री भी रह चुके हैं। वर्ष 2022 के विधानसभा चुनाव में वे टिहरी से भाजपा प्रत्याशी किशोर उपाध्याय से काफी कम अंतर से चुनाव हारे थे, जबकि ऋषिकेश से दिनेश धनै के बेटे कनक धनै ने चुनाव लड़ा, हालांकि वे भी चुनाव हार गए थे लेकिन उनका प्रदर्शन दमदार रहा। दिनेश धनै टिहरी नगर पालिका अध्यक्ष के साथ ही छात्रसंघ के अध्यक्ष भी रह चुके हैं।
धनै फिर कहां से लड़ेंगे चुनाव बहस हुई शुरू 
पूर्व कैबिनेट मंत्री अगर भाजपा में शामिल होते हैं तो फिर आने वाला विधानसभा चुनाव किस सीट से लड़ेंगे, यह बहस भी शुरू हो गई है। दरअसल, ऋषिकेश, नरेंद्रनगर, धनोल्टी और टिहरी सीट भाजपा के पास हैं। फिलहाल इनमें से सभी मजबूत चेहरे। अलबत्ता प्रतापनगर सीट कांग्रेस ने इस बार भाजपा से छीनी है। ऐसे में धनै भाजपा में शामिल होते हैं तो पार्टी उन्हें वहां भी उतार सकती है।
उधर उत्तराखंड जन एकता पार्टी  के अध्यक्ष दिनेश धनै का कहना है कि राम हमारे आराध्य है , जयश्री राम तो सभी को कहना चाहिए। राजनीतिक व्यक्ति हूं तो राजनीति तो होती ही रहनी चाहिए। अपने क्षेत्र के विकास के लिए लगातार सक्रिय रहना जरूरी है। पार्टी कार्यकर्ताओं से राय मशविरा के बाद ही इस पर फैसला लिया जाएगा।
भाजपा में पार्टी सहित शामिल होने का दिया निमंत्रण 
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट का कहना है कि दिनेश धनै मेरे अच्छे दोस्त हैं। उन्होंने ने भी मिलने का आग्रह किया था। दोनों के बीच राजनीतिक मसलों पर चर्चा हुई। इस दौरान मैंने उनसे पार्टी सहित भाजपा में शामिल होने का आग्रह भी किया।जोकि उनका अपना फैसला है। 


news1 hindustan
अब आपका अपना लोकप्रिय चैनल Youtube सहित इन प्लेट फार्म जैसे * jio TV * jio Fibre * Daily hunt * Rock tv * Vi Tv * E- Baba Tv * Shemaroo Tv * Jaguar Ott * Rock Play * Fast way * GTPL केबल नेटवर्क *Top Ten खबरों के साथ देखते रहे News 1 Hindustan* MIB ( Ministry of information & Broadcasting, Government of India) Membership
http://news1hindustan.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *