Five died after falling into a ditch Ghansali Slider States Tihri Gardhwal Uttarakhand

बड़ी खबर : उत्तराखण्ड में दर्दनाक हादसा ,यूटिलिटी खाई में गिरने से पांच की हुई मौत ,तीन घायल। आखिर कहा ? Tap कर जाने

Spread the love

( ब्यूरो ,न्यूज़ 1 हिन्दुस्तान )
घनसाली। टिहरी जिले के भिलंगना ब्लॉक् के धँसली घुत्तू मोटर मार्ग पर गुरुवार को बड़ा हादसा हो गया। वह यूटिलिटी के खाई में गिरने से उसमे सवार आठ लोगो में से पांच लोगो की मौके पर ही मृत्यु हो गई जबकि बाकि तीन लोगो को घायल अवस्था में अस्पताल में उपचार हेतु भर्ती कराया गया है। ावहि सुचना मिलते ही पुलिस टीम घटना स्थल के लिए रवाना हो चुकी है।  
प्राप्त जानकारी के अनुसार गुरुवार दोपहर पौखार के पास एक यूटिलिटी खाई में गिरने में से पांच लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि तीन घायलों को पिलखी अस्पताल लाया गया है। वाहन में सवार सभी आठ लोग स्थानीय बताए जाते हैं। अब तक मिली जानकारी के अनुसार दुर्घटनाग्रस्त वाहन घनसाली से सौड़ गांव जा रहा था।
बता दें, पांच जून रविवार को उत्तरकाशी में भी एक बड़ा हादसा हो गया था। यहां चारधाम यात्रियों से भरी बस 200 फीट गहरी खाई में गिर गई थी। इस हादसे में 26 लोगों की मौत हो गई जबकि चार घायल हुए थे। इनमें से 23 ने मौके पर ही दम तोड़ दिया था जबकि तीन की अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हुई।
वाहन चालकों की असावधानियां उजागर
पहाड़ी मार्गों पर वाहन चलाते समय तेज रफ्तार और थोड़ी सी भी असावधानी जान पर भारी पड़ती है। यमुनोत्री हाईवे पर अब तक हुई दो सड़क दुर्घटनाओं में वाहन चालकों की असावधानियां भी उजागर हुई। दोनों वाहन अन्य वाहन को पास देते समय असावधानी बरतने के कारण दुर्घटनाग्रस्त हुए हैं। बीते कुछ रोज पहले यमुनोत्री हाईवे पर एक वाहन दुर्घटना ग्रस्त हुआ था, जिसमें तीन तीर्थयात्रियों की मौत हुई थी। वाहन जिस स्थान पर दुर्घटनाग्रस्त हुआ था।
सड़कों की स्थिति सुधरी प नहीं रुक रहे हादसे
बीते 5-6 सालों में पर्वतीय क्षेत्रों में सड़कों की स्थिति पहले से काफी सुधरी है। ऑलवेदर रोड निर्माण के चलते सड़कों की चौड़ाई भी बढ़ी है, लेकिन हादसे नहीं रुक रहे हैं। पहाड़ पर वाहन चालक की जरा सी चूक यात्रियों की जान पर भारी पड़ सकती है। सरकार को दुर्घटनाओं को रोकने के लिए स्थानीय लोगों की मांग पर विशेषज्ञ समिति का गठन कर ठोस कारणों को पता लगाना चाहिए।

पढ़े Hindi News ऑनलाइन और देखें News 1 Hindustan TV  (Youtube पर ). जानिए देश – विदेश ,अपने राज्य ,बॉलीबुड ,खेल जगत ,बिजनेस से जुडी खबरे News 1 Hindustan . com पर। आप हमें Facebook ,Twitter ,Instagram पर आप फॉलो कर सकते है। 
सुरक्षित रहें , स्वस्थ रहें
Stay Safe , Stay Healthy
COVID मानदंडों का पालन करें जैसे मास्क पहनना, हाथ की स्वच्छता बनाए रखना और भीड़-भाड़ वाली जगहों से बचना आदि।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *