Assembly elections 2022: Exculisive list of candidates Lucknow Politics Slider States Uttar Pardesh

Breaking News : भाजपा ने UP विधानसभा चुनाव 2022 के पहले व दूसरे चरण के प्रत्यासियो की लिस्ट की जारी। आखिर कहा से लड़ेंगे CM योगी ? Tap कर जाने

Spread the love

( सुनील तनेजा )

लखनऊ। भाजपा ने यूपी विधानसभा चुनाव 2022 के पहले व दूसरे चरण के लिए प्रत्याशियों की घोषणा की है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ गोरखपुर शहर से चुनाव लड़ेंगे जबकि केशव प्रसाद मौर्य प्रयागराज की सिराथु सीट से प्रत्याशी होंगे। कैराना विधानसभा सीट से मृगांका सिंह भाजपा प्रत्याशी होंगी।पार्टी के यूपी प्रभारी धर्मेंद्र प्रधान ने प्रेस कांफ्रेंस कर सूची जारी की है। भाजपा ने पहले चरण की 58 सीटों में से 57 उम्मीदवारों व दूसरे चरण की 55 सीटों में से 48 पर प्रत्याशियों की घोषणा की है। भाजपा ने श्रीकांत शर्मा को मथुरा सीट से उम्मीदवार घोषित किया है। वह योगी सरकार में ऊर्जा मंत्री हैं। मेरठ दक्षिण से सुरेंद्र तोमर व खतौली से विक्रम सैनी को प्रत्याशी बनाया गया है। नवाबगंज से एमपी आर गंगवार, फरीदपुर से डॉ. श्याम बिहारी लाल, बरेली से डॉ. अरुण सक्सेना, बरेली कैंट से संजीव अग्रवाल, कटरा से वीर विक्रम सिंह प्रत्याशी होंगे। भाजपा ने 107 प्रत्याशियों की सूची जारी की है।
यूपी प्रभारी ने दावा किया है कि 2017 की तरह 2022 में भी भाजपा एक बार फिर प्रचंड बहुमत से यूपी में सरकार बनाने जा रही है। उन्होंने कहा कि 2017 में जनता ने भाजपा को प्रचंड बहुमत का जनादेश दिया था। योगी सरकार ने पिछड़े पांच साल में, दंगाइयों व भ्रष्टाचारियों पर रोक लगाई है। अब प्रदेश में रात को 12 बजे भी एक महिला घर से बाहर निकल सकती है। प्रदेश की कानून व्यवस्था में सुधार हुआ है।
प्रदेश में इंफ्रांस्ट्रक्चर का जाल बिछाया जा रहा है। जेवन एयरपोर्ट बन रहा है। एक्सप्रेस वे बन रहे हैं। यह भाजपा सरकार की नीतियों का ही प्रभाव है कि यूपी आज बीमारू राज्य नहीं है बल्कि विकास का सिरमौर बनने की तरफ आगे बढ़ रहा है। उन्होंने कहा कि हमें पूरा विश्वास है कि यूपी की जनता एक बार फिर हम 300 से ज्यादा सीटें जीतेंगे।

news1 hindustan
अब आपका अपना लोकप्रिय चैनल Youtube सहित इन प्लेट फार्म जैसे * jio TV * jio Fibre * Daily hunt * Rock tv * Vi Tv * E- Baba Tv * Shemaroo Tv * Jaguar Ott * Rock Play * Fast way * GTPL केबल नेटवर्क *Top Ten खबरों के साथ देखते रहे News 1 Hindustan* MIB ( Ministry of information & Broadcasting, Government of India) Membership
http://news1hindustan.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *