( ब्यूरो ,न्यूज़ 1 हिन्दुस्तान )
पौड़ी गढ़वाल। उत्तराखण्ड के लिए मंगलवार का दिन बड़ा ही अमंगल रहा है। हरिद्वार से पौड़ी जा रही बारातियो से भरी बस गिरने के कारण के बाद देर रात राहत बचाव कार्य चलाने के बाद आज बुधवार को तड़के दोबार रेक्क्यू शुरू किया गया। डीजीपी अशोक कुमार के अनुसार अब तक खाई से 25 शव बरामद किए जा चुके हैं। बस में करीब 45 लोग सवार थे।
कमानी टूटने से हुआ हादसा
बताया जा रहा है कि कमानी (पट्टा) टूटने के कारण बस अनियंत्रित हो गई और खाई में जा गिरी। घटना शाम चार बजे की बताई जा रही है। श्रीनगर, रुद्रपुर, खैरना, नैनीताल, अल्मोड़ा से एसडीआरएफ की टीम राहत बचाव कार्य में लगी है।
घटनास्थल पर पहुंचे मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह
घटनास्थल पर पहुंच कर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने जायजा लिया। उन्होंने राहत बचाव अभियान की जानकारी ली। इस दौरान हरिद्वार सांसद रमेश पोखरियाल निशंक भी उनके साथ मौजूद रहे।
मुख्यमंत्री धामी व पूर्व मुख्यमंत्री रमेश पोखरियाल निशंक पहुंचे पौड़ी
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी व पूर्व मुख्यमंत्री रमेश पोखरियाल निशंक हेलीपैड तल्ली पखोली पहुंचे। यहांं से वह घटना स्थल ग्राम सिमडी के लिए रवाना हो गए हैं। सिमडी में वह राहत बचाव कार्यों का लेंगे जायजा।
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने गहरा दुख व्यक्त किया
हादसे पर रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने गहरा दुख व्यक्त किया है। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड के पौड़ी जिले में हुई बस दुर्घटना मन को व्यथित करने वाली है। इस घटना में जिन लोगों ने अपनों को खोया है उनके प्रति मैं अपनी संवेदना व्यक्त करता हूं। ईश्वर उन्हें यह भारी दुःख सहने की शक्ति दें। जो इस दुर्घटना में घायल हैं, मैं उनके स्वस्थ होने की कामना करता हूं।
एसडीआरएफ की टीमें रेस्क्यू में जुटी
सीएम धामी ने ट्वीट करते हुए बताया कि राज्य आपदा मोचन बल (एसडीआरएफ) की टीमें घटनास्थल पर रेस्क्यू में जुटी हैं। हम सभी सुविधाएं दुर्घटनास्थल तक पहुंचाने की पूरी कोशिश कर रहे हैं। बचाव अभियान में स्थानीय ग्रामीण भी मदद कर रहे हैं।
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने घटना पर दुख जताया
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने घटना पर दुख जताया है। उन्होंने ट्वीट करते हुए लिखा कि पौड़ी गढ़वाल, उत्तराखंड में बस के घाटी में गिरने पर कई लोगों के हताहत होने की दुर्घटना से दुखी हूं। इस दुर्घटना में अपने प्रियजनों को खोने वाले परिवारों के प्रति मेरी गहरी शोक-संवेदनाएं। मैं घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करती हूं।
सुरक्षित रहें , स्वस्थ रहें।
Stay Safe , Stay Healthy
COVID मानदंडों का पालन करें जैसे मास्क पहनना, हाथ की स्वच्छता बनाए रखना और भीड़-भाड़ वाली जगहों से बचना आदि।