Administration Dehradun National New Delhi Politics Slider Uttarakhand

Breaking News : CM धामी पहुंचे आपदा कंट्रोल रूम ,भारी बारिश से हुए नुकसान ली जानकारी ! PM मोदी से भी हुई बात। आखिर क्या ? Tap कर जाने 

Spread the love

( ब्यूरो ,न्यूज़ 1 हिन्दुस्तान )

नई दिल्ली / देहरादून। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आज दूरभाष पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से उत्तराखण्ड में अतिवृष्टि से हुए नुकसान और संचालित बचाव व राहत कार्यों के बारे में जानकारी ली। प्रधानमंत्री ने प्रदेश को हर आवश्यक सहयोग दिये जाने के प्रति आश्वस्त किया। मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री को वस्तुस्थिति की जानकारी देते हुए कहा कि प्रदेश में कुछ स्थानों पर नुकसान हुआ है।

शासन प्रशासन पूरी तरह अलर्ट है। इस बीच सीएम पुष्कर सिंह धामी सचिवालय स्थित आपदा कंट्रोल रूम पहुंचे। जहां उन्होंने  प्रदेश में भारी बारिश से हुए नुकसान की जानकारी ली।

मुख्यमंत्री वरिष्ठ अधिकारियों और जिलाधिकारियों से लगातार अपडेट ले रहे है। राहत व बचाव कार्यों के संबंध मे मुख्यमंत्री धामी ने सभी को जरूरी दिशा निर्देश भी दिये। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *