Assembly elections 2022: Lucknow Politics Slider States Uttar Pardesh

Breaking News : कांग्रेस ने UP में 125 उम्मीदवारों की पहली लिस्ट की जारी ,40 % युवाओं और महिलाओ को टिकट। आखिर किसको कहा से दिया टिकट और क्या कहा प्रियंका ने ? Tap कर जाने 

Spread the love

( सुनील तनेजा )
लखनऊ। उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2022 के लिए आज कांग्रेस महासचिव प्रियंका गाँधी न्र पार्टी के 125 उम्मीदवारों का एलान किया है।पहली सूची में 40 फीसदी महिलाओं को टिकट दिया गया है। 
प्रियंका गांधी ने महिलाओं के नामों का एलान करते हुए कहा कि ये सभी महिलाएं संघर्ष करने वाली हैं।  बड़ी बात यह है कि कांग्रेस ने उन्नाव रेप पीड़िता की मां आशा देवी को भी टिकट दिया है। 
125 उम्मीदवारों की सूची में से 50 महिलाएं
प्रेस कॉन्फ्रेंस में प्रियंका गांधी ने कहा, ”125 उम्मीदवारों की सूची में से 50 महिलाएं हैं।  हमने प्रयास किया है कि संघर्षशील और पूरे प्रदेश में नई राजनीति की पहल करने वाले प्रत्याशी हों। ” उन्होंने कहा, ”पहली सूची में 40 फीसदी युवाओं को भी टिकट दिया गया है।  हमारी कोशिश है कि हम इनके माध्यम से यूपी की राजनीति को नई दिशा देने में कामयाब होंगे। ”
प्रियंका ने कहा, ”इस लिस्ट में कुछ महिला पत्रकार हैं ,एक अभिनेत्री हैं और बाकी संघर्षशील महिलाएं हैं, जिन्होंने कांग्रेस में रहते हुए कई साल संघर्ष किया है। ” उन्होंने कहा, ‘’पार्टी ने जीतने और लड़ने की क्षमता देखकर महिला उम्मीदवारों को चुना है।  आज यूपी में तानाशाही सरकार है. हमारी कोशिश मुद्दों को केंद्र में लाने की है। 
नेताओं के कांग्रेस छोड़ने के सवाल पर प्रियंका गांधी ने कहा, ‘’ये हर चुनाव में होता है।  कुछ लोग आते हैं, कुछ लोग जाते हैं. कुछ घबरा जाते हैं. हमारे संघर्ष के लिए हिम्मत की जरूरत है. किसी के जाने से दुख तो होता ही है। ’’

10 मार्च को आएंगे यूपी चुनाव के नतीजे
बता दें कि उत्तर प्रदेश की 403 विधानसभा सीटों के लिए सात चरणों में मतदान 10 फरवरी से शुरू होगा।  यूपी में सात चरणों में 10, 14, 20, 23, 27 और 3 और 7 मार्च को वोट डाले जाएंगे।  जबकि वोटों की गिनती 10 मार्च को होगी।  चुनाव आयोग ने कोरोना के मद्देनज़र यूपी, पंजाब, गोवा, मणिपुर और उत्तराखंड में विधानसभा चुनावों के लिए 15 जनवरी तक किसी भी राजनीतिक रैलियों और रोड शो की अनुमति नहीं दी है। 

पढ़े Hindi News ऑनलाइन और देखें News 1 Hindustan TV  (Youtube पर ). जानिए देश – विदेश ,अपने राज्य ,बॉलीबुड ,खेल जगत ,बिजनेस से जुडी खबरे News 1 Hindustan . com पर। आप हमें Facebook ,Twitter ,Instagram पर आप फॉलो कर सकते है। 
सुरक्षित रहें , स्वस्थ रहें
Stay Safe , Stay Healthy
मास्क के साथ-साथ , हाथो को धुले जरूर।
news1 hindustan
अब आपका अपना लोकप्रिय चैनल Youtube सहित इन प्लेट फार्म जैसे * jio TV * jio Fibre * Daily hunt * Rock tv * Vi Tv * E- Baba Tv * Shemaroo Tv * Jaguar Ott * Rock Play * Fast way * GTPL केबल नेटवर्क *Top Ten खबरों के साथ देखते रहे News 1 Hindustan* MIB ( Ministry of information & Broadcasting, Government of India) Membership
http://news1hindustan.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *