( ब्यूरो ,न्यूज़ 1 हिन्दुस्तान )
हरिद्वार / रुड़की। त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव मतगणना के दौरान बहादराबाद और मंगलौर में बवाल हो गया। उसके बाद समर्थको द्वारा पुलिस पर पथराव किया गया ,जिसमे एक दरोगा सहित चार पुलिसकर्मी घायल हो गए। वही घटना की सुचना मिलते ही कप्तान डॉ योगेंद्र सिंह रावत मौके पर पहुंच घटना की जानकारी के साथ – साथ घायल पुलिसकर्मियों का हाल जाना।
इस बीच पुलिस ने बवाल करने वालो में से छह लोगो को गिरफ्तार भी किया है। जानकारी के अनुसार नारसन ब्लॉक् की मतगणना के दौरान आज़ाद समाज पार्टी और बसपा प्रत्यासियों में आपस में कहा सुनी होने के बाद बसपा प्रत्यासी विजयी हुआ। जिसको आज़ाद समाज पार्टी के कार्यकर्ताओ ने पुनः मतगणना की मांग की और मतगणना स्थल में घुसने का प्रयास किया और पुलिस द्वारा रोके जाने पर पुलिसकर्मियों पर पथराव किया गया ।
जिसमे एक दरोगा सहित चार पुलिसकर्मी घायल हो गए। घटना की सुचना मिलते ही कप्तान डॉ योगेंद्र सिंह रावत मौके पर पहुंच घटना की जानकारी के साथ – साथ घायल पुलिसकर्मियों का हाल जाना। इस बीच पुलिस ने बवाल करने वालो में से छह लोगो को गिरफ्तार भी किया है। वही दूसरी तरफ बहादराबाद में मंतगणना को लेकर बवाल हो गया ,जिसे समय रहते पुलिस अधिकारियो ने संभल लिया। पथराव के बाद पुलिस ने लाठिया भांजी और उपद्रवियों को खदेड़ भगाया। पथराव के दौरान इंस्पेक्टर बीएल भारती सहित कुछ पुलिसकर्मियों को हलकी छोटे आई है।बहादराबाद से मिली जानकारी के अनुसार भगतनपुर आबिदपुर सीट को लेकर चल विवाद के बीच कार्यकर्ता और समर्थको के बीच पथराव किया गया। जिसे पुलिस की सूझबूझ ने संभाल लिया। उधर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण परमेंद्र डोभाल के अनुसार उपद्रवियों में से छह लोगो को पुलिस ने गिरफ्तार भी किया है।
सुरक्षित रहें , स्वस्थ रहें।
Stay Safe , Stay Healthy
COVID मानदंडों का पालन करें जैसे मास्क पहनना, हाथ की स्वच्छता बनाए रखना और भीड़-भाड़ वाली जगहों से बचना आदि।