Accident Breaking News Bulandshahr Slider States Uttar Pardesh

Breaking News : खड़े डंपर में घुसा बेकाबू मैक्स ,3 महिलाओं की मौत ,8 घायल ,मज़दूरी कर घर वापस जा रहे थे मज़दूर। आखिर कहा ? Tap कर जाने

Spread the love

( आई पी कौशिक )

बुलंदशहर। खुर्जा थाना क्षेत्र में तेज रफ्तार मैक्स कार सड़क किनारे खड़े टैंकर से जा टकराई। जिसमें 3 महिलाओं की मौत हो गई। जबकि 8 लोग घायल हो गए। हादसा रविवार देर रात राष्ट्रीय राजमार्ग 91 पर मधुसूदन डेयरी के पास हुआ। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया। अपर जिलाधिकारी प्रशांत के साथ प्रशासनिक अधिकारी अस्पताल पहुंचे और घायलों का हालचाल लिया। पुलिस का कहना है कि मैक्स कार खुर्जा से बुलंदशहर की ओर जा रही थी।

उसमें ड्राइवर और चालक समेत 11 लोग सवार थे। उसकी गति बहुत तेज थी।  जिससे मैक्स चालक ने अपना नियंत्रण खो दिया। अनियंत्रित मैक्स सड़क किनारे खड़े टैंकर से जा टकराई। टक्कर इतनी भयानक थी कि मैक्स गाड़ी के परपचचे उड़ गए। भिडंत की आवाज सुनकर स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे। लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। मैक्स वाहन में सवार कुछ लोग फंस गए। पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से  उन्हे निकाला और एंबुलेंस की मदद से अस्पताल भेजा। अस्पताल पहुंचे घायलों में तीन  महिलाओं की मौत हो चुकी थी। वहीं 8 घायलों का इलाज चल रहा है। इनमें से कुछ की हालत गंभीर बताई जा रही है।

महिला मजदूर काम करके घर लौट रही थी 

एसपी देहात बजरंगबली चौरसिया ने बताया कि मैक्स पर सवार सभी 11 लोग मजदूर हैं। मैक्स गाड़ी का चालक मिट्टी के बर्तनों के उद्योग में सामान उतारने चला गया। लौटते समय वहां काम करने वाली  महिला मजदूर मैक्स गाड़ी में सवार होकर घर लौट रही थीं। हादसे में चालक व परिचालक भी घायल हो गए।

मृतक तीनों महिला की पहचान

मृतक तीनों महिलाएं नगर कोतवाली बुलंदशहर क्षेत्र की रहने वाली हैं। जिनमें राजवती पत्नी थान सिंह निवासी  राधानगर, मिथलेश पत्नी लाला निवासी रमपुरा, रमा पत्नी चंद्रपाल हाइडल कॉलोनी राधा नगर की पहचान हुई है।एसपी देहात ने बताया कि आरोपी टैंकर चालक के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है।

पढ़े Hindi News ऑनलाइन और देखें News 1 Hindustan TV  (Youtube पर ). जानिए देश – विदेश ,अपने राज्य ,बॉलीबुड ,खेल जगत ,बिजनेस से जुडी खबरे News 1 Hindustan . com पर। आप हमें Facebook ,Twitter ,Instagram पर आप फॉलो कर सकते है। 
सुरक्षित रहें , स्वस्थ रहें
Stay Safe , Stay Healthy
COVID मानदंडों का पालन करें जैसे मास्क पहनना, हाथ की स्वच्छता बनाए रखना और भीड़-भाड़ वाली जगहों से बचना आदि।
news1 hindustan
अब आपका अपना लोकप्रिय चैनल Youtube सहित इन प्लेट फार्म जैसे * jio TV * jio Fibre * Daily hunt * Rock tv * Vi Tv * E- Baba Tv * Shemaroo Tv * Jaguar Ott * Rock Play * Fast way * GTPL केबल नेटवर्क *Top Ten खबरों के साथ देखते रहे News 1 Hindustan* MIB ( Ministry of information & Broadcasting, Government of India) Membership
http://news1hindustan.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *