* आज उनके पार्थिव शरीर को उनके पैतृक गांव यम्केश्वर लाया जायेगा तथा वहीं पर उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा।
( ब्यूरो ,न्यूज़ 1 हिन्दुस्तान )
दिल्ली। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के पिता आनंद सिंह बिष्ट का आज सुबह 10:40 पर निधन हो गया। वह काफी लंबे समय से बीमार चल रहे थे और दिल्ली एम्स में भर्ती थे। उन्हें वेंटिलेटर पर रखा गया था लेकिन दिनोंदिन बिगड़ती चली गई। आज उनके पार्थिव शरीर को उनके पैतृक गांव यम्केश्वर लाया जायेगा तथा वहीं पर उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा। प्राप्त जानकारी के मुताबिक, एम्स में भर्ती यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ के पिता आनंद सिंह बिष्ट की हालत पिछले कुछ दिनों से गंभीर बताई जा रही थी, उन्हें वेंटिलेटर पर रखा गया था। एम्स के डॉक्टरों के मुताबिक, उन्हें किडनी और लिवर की समस्या थी। आनंद सिंह बिष्ट की तबीयत खराब होने पर उन्हें पिछले महीने मार्च में एम्स में भर्ती कराया गया था। एक महीने से भी अधिक समय से यहां गेस्ट्रो विभाग के डॉक्टर विनीत आहूजा की टीम उनका इलाज कर रही थी।
किडनी की बीमारी के चलते चल रहा था डायलिसिस
एम्स के डॉक्टरों के मुताबिक, फिलहाल उन्हें आइसीयू में भर्ती किया गया था और डायलिसिस भी चल रहा था। आपको बता दें कि किडनी जब सही तरीके से काम करना बंद कर देता है तो ऐसी स्थिति में सपोर्ट के लिए डायलिसिस किया जाता है।