( ब्यूरो ,न्यूज़ 1 हिन्दुस्तान )
देहरादून। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बंशीधर भगत भी हुए कोरोना पॉजिटिव, यमुना कॉलोनी आवास में स्वास्थ्य विभाग की टीम ने लिया था सैंपल रिपोर्ट आई पॉजिटिव। वही हल्द्वानी में बंशीधर भगत के बेटे विकास भगत भी आये है कोरोना पॉजिटिव।
रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद विकास भगत को सुशीला तिवारी अस्पताल में किया गया भर्ती।
देहरादून यमुना कालोनी स्थित आर-5 आवास पर ही है भाजपा प्रदेश अध्यक्ष। बंशीधर भगत ने खुद ट्वीटकर कर दी जानकारी। उन्होंने ट्वीट के माध्यम से कहा कि मै सभी पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं से अपील करता हूं ,पिछले सप्ताह में मेरे संपर्क में जो भी आए है वे सभी कृपया परीक्षण करवा लेे।आप सभी के आशीर्वाद से पुनः आपके बीच जल्द लौटूंगा।