Breaking News Dehradun Politics Slider Uttarakhand

Breaking News : उत्तराखण्ड मंत्रिमण्डल का होगा विस्तार। आखिर कौन बनेगा सिकंदर ? टैब कर जाने 

Spread the love

( ब्यूरो ,न्यूज़ 1 हिन्दुस्तान )

देहरादून। उत्तराखण्ड सरकार में मंत्रीमंडल का विस्तार जल्द हो सकता है। मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने इसके संकेत देते हुए कहा कि मार्च में कोरोना कारण इसे टालना पड़ा था पर बहुत जल्द ही विस्तार होगा। उन्होंने कहा कि वे जल्द ही हाईकमान से बात कर कैबिनेट विस्तार का फैसला लेंगे। सूत्रों ने बताया कि,मौजूदा कैबिनेट में राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) डा.धन सिंह रावत का प्रमोशन भी हो सकता है। मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र रावत ने कहा कि कैबिनेट का विस्तार जल्द होगा। माना जा रहा है कि पितृपक्ष के बाद कभी भी भाजपा के तीन विधायक मंत्री पद की शपथ ले सकते हैं। इनमें दो कुमाऊं और एक विधायक गढ़वाल से हो सकता है।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *