Dehradun Politics Slider Uttarakhand

कांग्रेस नेता विकास पुस्तक को जरूर पढ़ें, वह लालटेन भूल जाएंगे। आखिर ऐसा क्यों कहा भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ देवेन्द्र भसीन ने ? जाने 

Spread the love

*  भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ देवेंद्र भसीन ने प्रदेश सरकार के तीन वर्ष पूरे होने पर मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बंसीधर भगत व भाजपा कार्यकर्ताओं को भी बधाई दी और कहा कि इन तीन वर्षों में प्रदेश में विकास की नई धारा परिभाषा लिखी गई है।

(विज्ञापन)

(ब्यूरो ,न्यूज़ 1 हिन्दुस्तान )

देहरादून। भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ देवेंद्र भसीन ने मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत के नेतृत्व में प्रदेश की भाजपा सरकार के तीन वर्ष पूरे होने पर प्रदेश की जनता को बधाई दी है और कांग्रेस नेताओं को सलाह दी है कि वे इस अवसर पर प्रकाशित विकास पुस्तक को अवश्य पढ़ें, क्योंकि इससे उनका राज्य सरकार की उपलब्धियों के बारे में अज्ञान दूर होगा। 

 भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ देवेंद्र भसीन ने प्रदेश सरकार के तीन वर्ष पूरे होने पर मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बंसीधर भगत व भाजपा कार्यकर्ताओं को भी बधाई दी और कहा कि इन तीन वर्षों में प्रदेश में विकास की नई धारा परिभाषा लिखी गई है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार ने इस अवसर पर  ‘ विकास के तीन साल, बातें कम कम ज्यादा ‘ विकास पुस्तक प्रकाशित की है। उन्होंने कांग्रेस नेताओं को सलाह दी है कि वे इस अवश्य पढ़े।इससे प्रदेश में इन तीन वर्षों में हुए विकास के बारे में उनके ज्ञान चक्षु खुल जाएँगे और उन्हें दिन के समय लालटेन लेकर नहीं घूमना पड़ेगा।  डॉ भसीन ने कहा कि कवर सहित सौ पृष्ठ की यह पुस्तक सरकारी प्रकाशित दस्तावेज है जिसकी जाँच वे दूरबीन लगाकर कर सकते हैं। डॉ भसीन ने कहा कि यह पुस्तक इस बात का विवरण देती हैं कि उत्तराखंड ने विभिन्न क्षेत्रों में कितनी प्रगति की है।इस दौरान मुख्यमंत्री ने काम अधिक किया लेकिन बातें कम की। इसी कारण उत्तराखंड प्रगति मार्ग पर तेजी से आगे बढ़ रहा है। मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने उत्तरप्रदेश के  भूतपूर्व मुख्यमंत्री स्व. हेमवती नंदन बहुगुणा जी की पुण्यतिथि पर उन्हें नमन करते हुए श्रद्धांजलि प्रकट की। मुख्यमंत्री ने कहा कि स्व. बहुगुणा अपने नैतिक मूल्यों, सिद्धांतों एवं आदर्शों पर हमेशा अडिग रहे। उनके विचार हम सभी को आगे बढ़ने की प्रेरणा देते हैं और देते रहेंगे। स्वर्गीय एचएन बहुगुणा की पुत्री और सांसद रीता बहुगुणा जोशी ने आज मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत को स्वर्गीय श्री हेमवती नंदन बहुगुणा पर आधारित पुस्तक भेंट की।

(विज्ञापन)

news1 hindustan
अब आपका अपना लोकप्रिय चैनल Youtube सहित इन प्लेट फार्म जैसे * jio TV * jio Fibre * Daily hunt * Rock tv * Vi Tv * E- Baba Tv * Shemaroo Tv * Jaguar Ott * Rock Play * Fast way * GTPL केबल नेटवर्क *Top Ten खबरों के साथ देखते रहे News 1 Hindustan* MIB ( Ministry of information & Broadcasting, Government of India) Membership
http://news1hindustan.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *