Dehradun Politics Slider Uttarakhand

आगामी विधानसभा चुनाव को देखते हुए फ्रंट फुट पर कांग्रेस ,राज्य सरकार को कई मुद्दों पर घेरा। आखिर क्या ? Tap कर जाने

Spread the love

( ब्यूरो ,न्यूज़ 1 हिन्दुस्तान )

देहरादून। वर्ष 2022 में होने वाले चुनाव को देखते हुए उत्तराखण्ड कांग्रेस फ्रंट फुट पर आ गई है। कांग्रेस के नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल ने राज्य सरकार को कई मामलों पर घेरा। सोमवार को देहरादून में आयोजित प्रेस कांफ्रेंस में उन्होंने अतिथि शिक्षकों और कर्मचारियों को डीए सहित कई मद्दों पर सरकार को घेरा।प्रेस वार्ता में कांग्रेस अध्यक्ष गोदियाल कर्मचारियों के पक्ष में उतरे। उन्होंने कहा कर्मचारियों के फ्रीज किए गए डीए को बहाल करने की मांग की। वहीं उपनल, मनरेगा कर्मचारियों का वेतन बढ़ाने पर भी जोर दिया। गोदियाल ने अतिथि शिक्षकों का वेतन न बढ़ने पर भी नाराजगी जताई। कहा कि राज्य सरकार अतिथि शिक्षकों को परमानेंट करने का रास्ता निकाले।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *