( ब्यूरो ,न्यूज़ 1 हिन्दुस्तान )
नई दिल्ली / ग़ाज़ियाबाद। कांग्रेस के तेज तर्रार प्रवक्ता राजीव त्यागी का निधन हो गया है। शुरुआती रिपोर्ट्स में उनकी मौत की वजह हार्टअटैक बताई जा रही है। राजीव त्यागी अपनी मुखरता के चलते सोशल मिडिया और न्यूज़ चैंनलों पर हो रही डिबेट के चलते अक्सर चर्चा विषय रहते थे।उनके अचानक निधन से सभी लोग हैरान हैं। निधन से कुछ समय पहले ही उन्होंने एक टीवी चैनल पर शाम 5 बजे एक बहस में मौजूद रहने की जानकारी अपने ट्विटर एकाउंट से साझा की थी। वे एक टीवी बहस में ही हिस्सा ले रहे थे, तभी अचानक उनकी तबीयत बिगड़ी। उन्हें गजियाबाद के यशोदा अस्पताल ले जाया गया, जहां उन्हें मृत घोषित कर दिया गया। निधन के बाद राजीव त्यागी का ट्विटर इंट्रो भी लोगों के बीच चर्चा की विषय बना हुआ है, जिसमें उन्होंने लिखा था- कबीरा जब हम पैदा हुए, जग हंसे हम रोये, ऐसी करनी कर चलो, हम हंसे जग रोये। राजीव त्यागी कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी के करीबी माने जाते थे।
प्रियंका गांधी ने राजीव त्यागी को पिछले साल यूपी का मीडिया इंचार्ज नियुक्त किया था। महाराष्ट्र में हुए विधानसभा चुनावों के दौरान मीडिया संबंधी जानकारी की भी जिम्मेदारी भी उन्हें ही दी गई थी। राजीव त्यागी के निधन पर शोक जताते हुए कांग्रेस के एक अन्य प्रवक्ता जयवीर शेरगिल ने राजीव त्यागी की मौत पर शोक व्यक्त किया। शेरगिल ने ट्वीट कर कहा कि मेरे प्रिय मित्र और साथी के अचानक निधन की खबर सुन कर स्तब्ध हूं. मैंने अपने परिवार का सदस्य, एक दोस्त और एक अच्छा व्यक्ति खो दिया। यह अभी जाने की उम्र नहीं थी। एक न्यूजचैनल पर राजीव त्यागी के निधन की खबर सुनकर जयवीर भावुक भी हो गये। गुलाम नबी आजाद, राजीव शुक्ला,हरीश रावत ,किशोर उपाध्याय सहित कई कांग्रेसी नेताओं ने उनकी मौत पर शोक व्यक्त किया है। News 1 Hindustan राजीव त्यागी को अपनी भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित करता है।