( ब्यूरो ,न्यूज़ 1 हिन्दुस्तान )
नई दिल्ली। देश में कोरोना वायरस से संक्रमितो मामले बढ़कर अब 33 लाख 87 हज़ार 501 हो गए है। देखा जाय तो लगातार 75 हज़ार से ज्यादा कोरोना के मरीज सामने आये है। बृहस्पतिवार को कोरोना संक्रमण के रिकार्ड 77266 नए मामले सामने आये है। जबकि 24 घंटो में 1057 मरीजों की मौत हो गई। यही ऐसे में दुनिया के अन्य देशो की बात करे तो भारत में रोजाना सबसे ज्यादा कोरोना मरीज मिल रहे है। भारत में बृहस्पतिवार को दर्ज कोरोना वायरस के नए केस दुनियाभर में एक दिन में सामने आए मामलों का रिकॉर्ड तोड़ दिया है। अब तक किसी भी देश में 24 घंटों में कोरोना संक्रमण के इतने केस दर्ज नहीं किए गए हैं। इससे पहले अमेरिका में अधिकतम 77255 केस रिकॉर्ड किए गए थे, जबकि भारत में आज 77,266 केस दर्ज हुए। वहीं, सबसे ज्यादा संक्रमितों के मामले में हम तीसरे नंबर पर हैं, जबकि कोरोना से सबसे ज्यादा मौत के मामले में हमारा चौथा स्थान है।
भारत ऐसा दूसरा देश है जहां सबसे ज्यादा एक्टिव केस हैं। स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार देश में अभी कोरोना के 7 लाख 42 हजार 23 एक्टिव केस हैं। कोरोना से अब तक 61 हजार 529 लोगों की जान जा चुकी है। 24 घंटे में 9 लाख से ज्यादा टेस्ट किए गए। अब तक कुल 3.9 करोड़ लोगों की जांच की जा चुकी है। खुशखबरी भी है कि देश में रिकवरी रेट अब 76.24% हो गया है। 7 अगस्त को देश में पहली बार कोरोना के 60,000 से अधिक मामले दर्ज किए गए थे। तब से यह ग्राफ लगातार बढ़ रहा है। बृहस्पतिवार को पहली बार 75,760 नए कोरोना पॉजिटिव मिले। बीते 24 घंटे में न सिर्फ डेली केस में बल्कि कुल मामलों में भी एक महीने में ये अब तक की बड़ी छलांग है. जबकि, अमेरिका में पिछले 24 घंटों में 43,000 से अधिक मामले आए और ब्राजील में 47,000 से अधिक नए केस मिले हैं। कमोबेश यही स्थित राज्यों की। उत्तराखण्ड राज्य में बृहस्पतिवार को रिकॉर्ड 728 थे जो अपने आप में एक रिकॉर्ड है।