Dehradun Politics Slider Uttarakhand Vikash Nagar

कर्ज के बोझ तले कराहते उत्तराखण्ड को विज्ञापनों की फिजूलखर्ची से बचाओ सरकार ! आखिर क्यों ? Tap कर जाने 

Spread the love

   #अब तक 45 हजार करोड़ का बाजारू कर्ज हो गया है प्रदेश पर |  

#मार्च 2022 तक 53,560 करोड़ होने की आशंका !                     

#गत वर्ष लिया गया 6200 करोड़ का बाजारु कर्ज़ |          

#इस वित्तीय वर्ष में भी सरकार ले चुकी 1200 करोड़ का कर्ज |               

#कर्ज का ब्याज चुकाने के लिए जा रहा है कर्ज |             

( ब्यूरो ,न्यूज़ 1 हिन्दुस्तान )

विकासनगर। जन संघर्ष मोर्चा अध्यक्ष एवं जीएमवीएन के पूर्व उपाध्यक्ष रघुनाथ सिंह नेगी ने पत्रकारों से वार्ता करते हुए कहा कि हमारे गरीब प्रदेश पर आज की तारीख में 45,260 करोड़ का बाजारू कर्ज हो गया है,जिसका ब्याज चुकाना सरकार के लिए टेढ़ी खीर साबित हो रहा है, जोकि मार्च 2022 तक बढ़कर 53,560 करोड़ होने की आशंका है |अन्य हजारों करोड़ के कर्ज भी मुंह बाए खड़े हैं |यहां तक कि सरकार को कर्ज का ब्याज चुकाने के लिए कर्ज लेना पड़ रहा है |

सरकार द्वारा वर्ष 2020-21में 6200 करोड़ कर्ज लिया गया तथा इस वित्तीय वर्ष में आज की तारीख तक 1200 करोड़ कर्ज और ले लिया गया | सरकार द्वारा इन कर्ज के पैसों से  विज्ञापनों पर पैसा पानी की तरह बहा जा रहा है, जोकि सरकार की सेहत के लिए अच्छा नहीं है | मोर्चा सरकार से मांग करता है की विज्ञापनों पर करोड़ों रुपया खर्च करने के बजाय धरातल पर काम करें, जोकि जनता को खुद-ब-खुद दिख जाएगा | पत्रकार वार्ता में मोर्चा महासचिव आकाश पंवार व विजय राम शर्मा थे |

news1 hindustan
अब आपका अपना लोकप्रिय चैनल Youtube सहित इन प्लेट फार्म जैसे * jio TV * jio Fibre * Daily hunt * Rock tv * Vi Tv * E- Baba Tv * Shemaroo Tv * Jaguar Ott * Rock Play * Fast way * GTPL केबल नेटवर्क *Top Ten खबरों के साथ देखते रहे News 1 Hindustan* MIB ( Ministry of information & Broadcasting, Government of India) Membership
http://news1hindustan.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *