( ब्यूरो ,न्यूज़ 1 हिन्दुस्तान )
अहमदाबाद। गुजरात में एक महिला के साथ जिम ट्रेनर ने शारीरिक शोषण किया इसके बाद वह उसे ब्लैकमैल करने लगा था। जिससे परेशां होकर महिला ने अपनी जान देने की कोशिश की। उसने साबरमती रिवर फ्रंट से छलांग लगाकर सुसाइड करने की कोशिश की। हालांकि उसे बचा लिया गया. वहीं पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
इस महिला की उम्र 31 साल है। पुलिस के असिस्टेंट कमिश्नर ने जानकारी दी है कि महिला आरोपी जिम ट्रेनर से 6 महीने पहले मिली थी। उसका नाम नसरू खान ताज खान पठान है। उसने उपने भाई को कंस्ट्रक्शन के बिजनेस में भी मदद की थी। पुलिस ने बताया कि महिला और आरोपी सोशल मीडिया पर मिले थे। जब दोनों एक दूसरे को जान गए तो उन्होंने एक दरगाह पर मिलने की योजना बनाई। दोनों ने अपने मोबाइल नंबर भी शेयर किए थे।
दोनों के बीच आपसी संबंध थे। इस बीच आरोपी ने हाल ही में महिला से पैसे मांगने शुरू कर दिए थे साथ ही उसका शारीरिक शोषण करने लगा था। वह उसे यह भी धमकी देता था कि वह दोनों के रिश्ते के बारे में उसके परिवार को बता देगा।
पुलिस ने यह भी बताया कि आरोपी एक बार महिला के घर पर भी चला गया था और उसे वहां भी धमकी दी थी। ऐसे में महिला काफी परेशान हो गई थी। वह इस बीच घर से चली गई और सुसाइड की कोशिश की। उसने घर से निकलकर साबरमती रिवर फ्रंट तक की टैक्सी की। साबरमती रिवर फ्रंट के किनारे पर ही वह गिर गई।
जो ऑटो वाला उसे लेकर वहां गया था, उसने वहां से जाने की बजाय महिला की मदद करना ठीक समझा। उसने तुरंत महिला के घरवालों को फोन किया। इसके बाद उसका पति वहां पहुंचा और उसे लेकर घर चला गया। इसके बाद में महिला ने परिवार को सारी बात बताई साथ ही सारखेज पुलिस थाने में एफआईआर दर्ज कराई। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

सुरक्षित रहें , स्वस्थ रहें
Stay Safe , Stay Healthy
COVID मानदंडों का पालन करें जैसे मास्क पहनना, हाथ की स्वच्छता बनाए रखना और भीड़-भाड़ वाली जगहों से बचना आदि।