Haridwar

हरिद्वार में गैस पाइप लाइन के अनियोजित तरीके से हो रहे कार्य से व्यापारियों का व्यापार हुआ चौपट। आखिर कैसे ? जाने

Spread the love

* धूल मिट्टी से सांस लेना मुश्किल हो गया है खाने पीने की वस्तुएं खराब हो रही है।                   

(ब्यूरो ,न्यूज़ 1 हिन्दुस्तान ) 
हरिद्वार। महानगर व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष सुनील सेठी के नेतृत्व में खड़खड़ी भीमगोडा के व्यापारियों ने गैस पाइप लाइन डाल रही कार्यदायी संस्था के खिलाफ जोरदार विरोध जताया साथ ही जिला प्रसाशन के भी ध्यान न देने पर रोष जताया। महानगर व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष व सामाजिक कार्यकर्ता सुनील सेठी ने कहा कि व्यापारियों का व्यापार चौपट हो गया है । धूल मिट्टी से सामान खराब हो रहा है कई दिनों से व्यापारी दुकानें नही खोल रहे आम जनता का चलना टूटी सड़को पर मुश्किल हो गया है।  कई लोग गड्डो में गिरकर चोटिल हो रहे है।  उसके बावजूद कार्यदायी संस्था बिना किसी मापदंड के कार्य कर रही है।

 एक जगह का कार्य पूर्ण किये बिना आगे कार्य कर सड़को को खोद रही है और दुख इस बात का है कि जिला प्रसाशन भी इस ओर कोई ध्यान नही दे रहा, जो अब बर्दाश्त से बाहर हो गया है। जल्दी व्यवस्था नही सुधरी तो कार्यदायी संस्था को कार्य नही करने दिया जाएगा। खड़खडेश्वर व्यापार मंडल अध्यक्ष राजेश सुखीजा, भीमगोडा पूर्व अध्यक्ष अजय अरोड़ा, व्यापारी नेता अनुज गुप्ता ने संयुक्त रूप से कहा कि व्यापारी त्रस्त है।  धूल मिट्टी से सांस लेना मुश्किल हो गया है खाने पीने की वस्तुएं खराब हो रही है। 

पानी की आपूर्ति बाधित हो रही है लेकिन कार्यदायी संस्था अनियोजित तरीके से लगातार आमजनमानस को परेशान करने का कार्य जल्दबाजी के चक्कर में कर रही है हम जिला प्रसाशन से मांग करते है कि ऐसी संस्था को फटकार लगाते हुए पहले किये गड्डो को बंद करवाये उसके बाद नए कार्य शुरू हो साथ ही धूल मिट्टी से निजात दिलवाने को कच्चा तारकोल डलवाकर सड़को की मरम्मत करवाये।  आने वाले समय में शिवरात्रि का मेला भी आ रहा है जिसमे शिवभक्तों को भी परेशानी उठानी पड़ेगी।। विरोध जताने वालो में मुख्य रूप से महामंत्री दीपक मेहता, प्रीतम सिंह, सोनू सुखीजा, पंकज सुखीजा,विनोद गिरी, आकाश पूरी, अशोक वर्मा, विधुर , शिवदत्त,धर्मपाल प्रजापति, विशाल मलिक, राजेश शर्मा, योगेश अरोड़ा,राजू कुमार, भूदेव शर्मा,बुद्धि सिंह नेगी, शिप्पी भसीन, रवि कुमार,राजू सेठी,गणेश शर्मा, श्रवण कुमार,पारस कुमार उपास्थि रहे। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *