Crime Haridwar Slider Uttarakhand

हरिद्वार के पथरी थाना पुलिस ने हत्या की गुत्थी 24 घंटे में सुलझाई ,घटना का हुआ पर्दाफास ,आरोपी गिरफ्तार। आखिर क्या है मामला ? Tap  कर जाने 

Spread the love

(नवीन कुमार )
हरिद्वार। एसएसपी हरिद्वार ने पथरी थाना अंतर्गत हुए हत्या कांड का 24 घंटे में खुलासा करते हुए बताया कि रात्रि में करीब 00.24 बजे पर थाने पर सूचना प्राप्त हुई कि ग्राम इक्कड़खुर्द के पास सुखे नाले में गांव से करीब 01 किलोमीटर शव पड़े होने की सूचना प्राप्त हुई इस पर थाने से पुलिस फोर्स मौके पर पंहुचा तो शव की पहचान इस्तकार पुत्र अब्बास निवासी इक्कड़खुर्द थाना पथरी हरिद्वार के रुप में हुई, जिसके पश्चात वादी की तहरीर के अनुसार थाना पथरी पर मु0अ0सं0-390/21 धारा 302/34 भादवि में अभियोग पंजीकृत किया गया।
एसएसपी हरिद्वार डॉ योगेंद्र सिंह रावत ने बताया कि घटना की गम्भीरता को देखते हुये थानाध्यक्ष पथरी के नेतृत्व में भिन्न-2 टीमों का गठन किया गया, पुलिस टीम द्वारा घटनास्थल के आस-पास के लगे सीसीटीवी कैमरों व उसके दोस्तो व गांववालों से पूछताछ कर जांच में आया कि हुसैन पुत्र फारूख नि0 इक्कडखुर्द थाना पथरी मृतक के साथ कभी-कभी जुआं खेलता था उस दिन भी रात के समय मृतक के साथ हुसैन को देखा गया था उसी संदिग्ध के आधार पर अभियुक्त हुसैन पुत्र फारूख नि0 इक्कडखुर्द थाना पथरी से सख्ती से पूछताछ करने पर उसने बताया कि हां सर मैने ही मृतक इस्तकार की हत्या की है ।


घटना का संक्षिप्त विवरण 
अभियुक्त हुसैन पुत्र फारुख निवासी इक्कड़खुर्द थाना पथरी हरिद्वार द्वारा बताया गया कि 26.10.2021 को मेरी मृतक से फोन पर शाम के समय बात हुई थी कि आज शाम को जुआ खेलते है तो उसके द्वारा बताया गया कि मैं ज्वालापुर हूं और गांव में पंहूचकर बात करता हूं उसके बाद मृतक इस्तकार का करीब 07.45 बजे फोन पर बात हुई कि मैं गांव आ गया हूं कहा मिलेगा तो मैं मृतक को गांव की बाहर वाली पुलिया पर मिला और उसके साथ बाईक पर बैठकर जंगल में सुखे नाले की पटरी पर बनी पुलिया के पास पंहूचे और हम दोनो वहीं पुलिया के सामने कच्ची चकरोड़ पर बैठकर फोन की टॉर्च की रोशनी में बैठकर जुआ खेलने लगे, हम काफी समय तक जुआ खेलते रहे उसके बाद खेलते खेलते मृतक इस्तकार पत्ते की मांग को लेकर हम दोनो में झगड़ा हो गया जिस पर मृतक ने मेरे पेट में लात मारी और मेरा गला पकड़ा हम दोनो की लड़ाई में मेरे गले और छाती व हाथ पर मृतक के नाखूनों से खरोंचे आई है इस पर मुझे भंयकर गुस्सा आ गया तब मृतक इस्तकार मुझे पीटकर खड़ी बाईक पर बैठकर चलने लगा तो मैने वही पर पड़ी ईंट से मृतक के पीछे से सिर के पिछले हिस्से में जोर से ईंट मार दी इस पर मृतक इस्तकार डगमगा गया और मृतक की बाईक नीचे गिर गयी इस पर मृतक इस्तकार नें मुझे गाली देते हुये कहा कि तुने मेरा सिर फोड़ दिया है तेरी तो मैं पुलिस में रिपोर्ट करुंगा और तेरे पुरे परिवार को जेल भिजवा दूंगा और मृतक घुमकर मुझे पकड़ने की कोशिश की तो हम दोनों पुलिया के उपर थे तो मैने मृतक को पुलिया से धका दे दिया इस पर जोर से पुलिया से सुखे नाले में गिर गया जिसका मृतक का सिर दुबारा से पुलिया के बने सिमेन्टेड किनारे पर लगा और वह बेहोश हो गया इस पर मैंने सोचा कि अगर इसने मेरी पुलिस रिपोर्ट कर दी तो मैं व मेरा परिवार जेल चला जायेगा तो मैने वही पास में मेरे अपने खेत में रखी कुल्हाड़ी जो मैं दो-तीन दिन पहले सुखे पेड़ काटने के लिये लाया था अपने खेत से कुल्हाड़ी उठाकर लाया और बेहोश पड़े हुये नाले में मृतक इस्तकार की गर्दन व चेहरे पर कई वार किये और उसके बाद उसके शव को वहीं पर सूखे नाले पर बनी पुलिया के नीचे खींचकर उसके ऊपर बन्दे पर रखी घास की पराली डाल दी उसके बाद कुल्हाड़ी को मैने दुबड़ा घास से साफ कर अपने खेत के किनारे पर झाड़ियों में छिपा दी और ताश की गड्डी भी झाडियों में डाल दी जिससे वार करते समय मेरे पहने हुये कुर्ते पजामे पर भी खून के छींटे आ गये और उसके बाद मैं अपने घर पहूंचा तो मेरे घर वाले अपने कमरों में थे मैने सीधे बाथरुम में गया और मैने कपड़े वही पर निकालकर पजामें पर ज्यादा खुन लगा था उसे मैने धूल दिया था और कुर्ता पजामा वही बाथरुम की बनी छत पर डाल दिये थे उसके बाद मैं अपने कमरे में चला गया क्योंकि मेरे कमरे में कोई नहीं था क्योंकि मेरी पत्नी व बच्चे मायके गये हुये है ।


उन्होंने बताया कि अभियुक्त को गिरफ्तार कर अभियुक्त की निशांदेही पर बतायेनुसार घटना में प्रयुक्त कुल्हाड़ी व तास की गड्डी व ईंट और अभियुक्त के घटना के समय पहने हुये कुर्ता पजामा उसके घर की बाथरुम की छत से बरामद किया गये, मुकदमा उपरोक्त की विवेचना जारी है ।

नाम पता अभियुक्त-
हुसैन पुत्र फारूख नि0 इक्कडखुर्द थाना पथरी जनपद हरिद्वार उम्र- 28 वर्ष

बरामदगी का विवरण–

1. एक कुल्हाडी (घटना में प्रयुक्त)

2. एक ईंट ( घटना में प्रयुक्त)

3. अभियुक्त का कुर्ता पयजामा खून लगा (घटना के समय पहना हुआ)

4. खून लगे 100-100 रू0 के दो नोट

5. ताश की गड्डी ( 04 पत्तो में खून लगा हुआ है)

पुलिस टीम मय CIU टीम —
1. थानाध्यक्ष पथरी रविन्द्र कुमार                                               २.उ0नि0 श्री जहांगीर अली
३. उ0नि0 विरेन्द्र सिंह नेगी                                                                     ४. का0 अशोक
५. उ0नि0 संजीव मंमगाई                                                                        ६. का0 रविन्द्र खत्री
७. उ0नि0 प्रकाश चन्द                                                                            ८. का0 नितिन       
९. का0 174 राजाराम                                                                            १०. का0 कपिल      
११. का0 241 मनीष                                                                                
१२. का0 491 सुखविन्दर
१३. का0चा0 विनोद

news1 hindustan
अब आपका अपना लोकप्रिय चैनल Youtube सहित इन प्लेट फार्म जैसे * jio TV * jio Fibre * Daily hunt * Rock tv * Vi Tv * E- Baba Tv * Shemaroo Tv * Jaguar Ott * Rock Play * Fast way * GTPL केबल नेटवर्क *Top Ten खबरों के साथ देखते रहे News 1 Hindustan* MIB ( Ministry of information & Broadcasting, Government of India) Membership
http://news1hindustan.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *