आज भी लोग जब घर से बाहर जाते हैं, तो मास्क नहीं पहनते हैं। उन्हें लगता है मास्क से कुछ नहीं होगा। अधिकतर लोगों के मन में आज भी ये सवाल उठता है कि क्या मास्क पहनने से कोविड-19 से बचाव संभव है? कई विशेषज्ञों का कहना है कि जो लोग कोविड-19 से संक्रमित नहीं हैं, उन्हें मास्क पहनना जरूरी नहीं। जो लोग कोरोना संदिग्ध हैं, वो मास्क पहननें, जो किसी बीमार की देखभाल या इलाज कर रहे हैं, उनके लिए मास्क पहनना बेहद ही अनिवार्य है।
यह कहना है लायंस क्लब की महिला और कल्याणकारी समाज की अध्यक्षा MJF लायंस नीता भार्गव का।
नीता का कहना है कि विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) भी कहता है कि स्वस्थ लोग मास्क ना पहनें। लेकिन, अब कुछ देशों जैसे स्पेन, इटली, अमेरिका, जर्मनी, भारत में इसके मरीज इतने बढ़ गए हैं कि घर से बाहर जाते वक्त मास्क पहनना ही फायदेमंद है।
मास्क पहनने का फायदा कब है? (Benefits of wearing mask)
कुछ लोग एक ही मास्क को बार-बार पहनते और छूते रहते हैं। ऐसा करना खतरे से खाली नहीं है। मास्क पहनने का फायदा तभी होगा, जब आप मास्क को बार-बार ना छुएं। यदि आप घर का बना मास्क पहनते हैं, तो उसे दो-तीन बार से अधिक इस्तेमाल ना करें। सर्फ, डेटॉल के पानी में अच्छी तरह से साफ करें। उसे धूप में सुखाएं। किसी व्यक्ति को खांसी-सर्दी के लक्षण हैं, तो मास्क पहनना दूसरों के लिए फायदेमंद हो सकता है। यदि आप संक्रमित भी हैं, तो ऐसा करके आप इसे फैलने से रोक सकते हैं।
मास्क पहनने का तरीका क्या है? (How to use mask)
अधिकतर लोगों को आज भी मास्क पहनने का सही तरीका नहीं पता है। मुंह और नाक के पास मास्क अच्छी तरह से फिट होना चाहिए, नहीं तो हवा अंदर जा सकती है। मास्क को नम होने से बचाना चाहिए, खासकर नाक वाले हिस्से को वरना ड्रॉपलेट्स अंदर जा सकती हैं। मास्क को उतारते समय भी खास सावधानी बरतें। मास्क में लगे बैंड या पट्टी को पकड़कर ही मास्क उतारें। सामने वाले भाग को हाथों से छुएंगे, तो उस पर लगे वायरस हाथों पर चिपक सकते हैं। सावधानी से उतारेंगे, तो मास्क को दोबारा पहना जा सकता है। सिंगल-यूज मास्क को दोबारा ना पहनें।
कब पहनें मास्क? (When to wear mask)
1 स्वस्थ हैं तो मास्क पहनने की जरूरत नहीं। हां, जब किसी संक्रमित व्यक्ति की देखभाल कर रहे हैं, तो जरूर अच्छी क्वालिटी का मास्क पहनें।
2 सर्दी, खांसी होने पर मास्क पहनें, क्योंकि इसके लक्षणों को सामने आने में 5 से 14 दिन का समय लगता है।
3 मास्क पहनते समय अपने हाथों को सैनिटाइजर या साबुन से साफ कर लें|
4. मास्क को नाक के नीचे न पहनें।
5. ठुड्डी को भी मास्क से ढकें।
6. ऐसा मास्क न पहनें जो ढीला हो।
7. मास्क से नाक को भी अच्छी तरह ढकें। ये सिर्फ आपकी नाक की टिप पर नहीं होना चाहिए।
8. जब किसी से बात कर रहे हों, तो मास्क को गर्दन पर न खिसका लें।