( ब्यूरो ,न्यूज़ 1 हिन्दुस्तान )
नई दिल्ली। छह दिन की मशक्क्त के बाद आखिरकार कानपुर शूटआउट का मास्टर माइण्ड मुख्य आरोपी विकास दुबे पकड़ा ही गया। मध्य प्रदेश की उज्जैन पुलिस ने उसे गिफ्तार किया है। विकास पर यूपी के 08 पुलिस वालो की हत्या का आरोप है। लेकिन यहाँ एक बड़ा सवाल सामने आ रहा है कि विकास दुबे के पकडे जाने के बाद आखिर कौन बनेगा लखपति ? बात बिलकुल साफ है कि यूपी पुलिस द्वारा घोषित विकास पर 5 लाख रुपये का इनाम आखिर किसको मिलेगा। गौरतलब रहे कि पुलिस के मुताबिक उज्जैन के महाकाल मंदिर में एक फूल वाले ने विकास को पहचाना था और वहां के सिक्योरिटी गॉर्ड ने उसे पकड़कर पुलिस को इत्तला दी थी।
विकास के पकड़े जाने में फूल वाले और सिक्योरिटी का है यह रोल
सिक्योरिटी के गार्ड एक पुलिस जवान के साथ महाकाल मंदिर कैंपस में दाखिल हुआ और यहां उन्होंने विकास दुबे को पकड़ा । विकास दुबे से पूछताछ की तो वह सवालों के सही-सही जवाब नहीं दे पाया। इसके बाद विकास दुबे को महाकाल स्थित चौकी पर लाया गया. पुलिस का शिकंजा कसता देख फिर विकास दुबे ने खुद का परिचय दिया।
लखनऊ नंबर की कार बरामद
वहीं देवास गेट पुलिस ने दो लोगों को लखनऊ के नंबर की एक गाड़ी के साथ पकड़ा है। पुलिस के अनुसार इसी गाड़ी से विकास दुबे महाकाल मंदिर पहुंचा था। नम्बर प्लेट पर हाईकोर्ट लिखा हुआ है। वहीं गैंगस्टर विकास दुबे से एमपी पुलिस पूछताछ में जुटी है। पुलिस को कुछ और संदिग्धों के बारे में पता चला है। उज्जैन के कई इलाकों में सर्च ऑपरेशन जारी है। पुलिस को विकास दुबे के साथ कुछ और लोगों के होने का शक है।