( ब्यूरो ,न्यूज़ 1 हिन्दुस्तान )
शिमला। हिमाचल का दुर्भाग्य कहेंगे या बिडम्बना ! हिमाचल में ठीक होने के पश्चात एक जमाती फिर कोरोना पॉजिटिव निकला है। जानकारी के अनुसार यह जमाती ऊना जिले में सबसे पहले आए तीन कोरोना संक्रमित में से एक है। आपको बता दे कि टांडा में इलाज के दौरान इन तीनो की दो बार रिपोर्ट निगेटिव पाई गई। इसके बाद तीनों को अस्पताल से छुट्टी देकर छेब स्थित आईसोलेशन केंद्र में भेजा गया था। लेकिन शनिवार देर रात इनमें से एक की रिपोर्ट फिर पॉजिटिव आई है। डीसी कांगड़ा राकेश प्रजापति ने इसकी पुष्टि की है। इससे सरकार और प्रशासन की चिंता बढ़ गई है। वहीं, प्रदेश में इस तरह का यह पहला मामला बताया जा रहा है। तीनों जमाती मंडी जिले के हैं और तब्लीगी जमात के जलसे से लौट कर ऊना के अंब क्षेत्र की एक मस्जिद में रुके थे और बाद में इनकी रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई थी। इन्हें टांडा के आईसोलेशन वार्ड में भर्ती किया गया था। इसके बाद दो बार इनकी रिपोर्ट निगेटिव पाई गई। इसको देखते हुए तीनों को अस्पताल से छुट्टी देकर निगरानी पर रखा गया था। लेकिन शनिवार देर रात को एक की रिपोर्ट फिर पॉजिटिव आई।वहीं, प्रदेश में अब तक 7167 लोगों को सुरक्षा के दृष्टिगत निगरानी में रखा गया, जिसमें से 5102 लोग 28 दिनों की निर्धारित निगरानी अवधि को पूर्ण कर चुके हैं और स्वस्थ हैं। अब तक 2240 लोगों की कोविड-19 को लेकर जांच की गई। राज्य में सक्रिय मामलों की संख्या 23 हो गई है। चार लोग बाहर चले गए हैं, जबकि एक की मौत हो चुकी है। शनिवार को राज्य में कोविड-19 के लिए 224 सैंपलों की जांच की गई।