* मुख्यमंत्री के विशेष प्रतिनिधि शहरी विकास मंत्री मदन कौशिक को कोरोना वायरस से निपटने हेतु यह राशि भेंट की।
( ब्यूरो ,न्यूज़ 1 हिन्दुस्तान )
हरिद्वार ।आज पूरा विश्व जब कोरोना वायरस से ग्रसित हैं, तब पीड़ित मानवता के लिए सहयोग में सदैव तत्पर रहने वाली संस्था अखिल विश्व गायत्री परिवार शांतिकुंज द्वारा वेदमाता गायत्री ट्रस्ट की ओर से मुख्यमंत्री राहत कोष में एक करोड रुपये का बड़ा योगदान दिया गया है। जबकि मायादेवी ट्रष्ट की ओर से पांच लाख की राशि दी गई है। शुक्रवार को गायत्री परिवार प्रमुख डॉ. प्रणव पण्ड्या व् मंशा देवी ट्रष्ट के अध्यक्ष महंत रविन्द्र पूरी महाराज ने मुख्यमंत्री के विशेष प्रतिनिधि शहरी विकास मंत्री मदन कौशिक को कोरोना वायरस से निपटने हेतु यह राशि भेंट की।
इस अवसर पर गायत्री परिवार प्रमुख डॉ. पण्ड्या ने कहा कि परम पूज्य गुरुदेव पं. श्रीराम शर्मा आचार्यश्री ने कहा है कि पीड़ित मानवता की सेवा ही सच्चा धर्म है। इस वाक्य को आदर्श वाक्य मानते हुए पूर्व की भांति सरकार के इस विषम वेला में गायत्री परिवार खड़ा है। जब-जब राज्य में दैवीय या प्राकृतिक आपदा आई, तब तक गायत्री परिवार सदैव विश्व एवं मानवता के तत्पर रहा है। इस अवसर पर मुख्यमंत्री के विशेष प्रतिनिधि शहरी विकास मंत्री श्री मदन कौशिक ने गायत्री परिवार का आभार प्रकट किया। इस दौरान केबीनेट मंत्री ने कहा कि विगत कई वर्षों में आई विपत्ति के समय में भी गायत्री परिवार ने दिल खोल कर सहयोग किया है।
शांतिकुंज आपदा प्रबंधन दल द्वारा प्रशासन को गरीब व असहाय लोगों के लिए भोजन की भी व्यवस्था बनाई जा रही है।
जबकि मंशा देवी ट्रष्ट के अध्यक्ष स्वामी रविन्द्र पूरी महाराज ने कहा कि संकट इस घडी में पुरे देश के सभी धार्मिक व् सामाजिक संगठनों को साथ आना चाहिए। उन्होंने कहा कि यह ऐसा समय है जब वाकई देश ,राज्य और समाज को देश के साधुसंतो और सामाजिक संगठनों की आवस्यकता है। उन्होंने संगठनों से अपील की है कि ज्यादा से ज्यादा मुख्यमन्त्री राहत कोष में सहायता राशि देकर संकट की घडी में सरकार का सहयोग करे।