Breaking News Dehradun Slider Uttarakhand

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष द्वारा उत्तराखंड प्रदेश कार्यसमिति  की घोषणा , हरिद्वार के राकेश गिरी बने OBC  मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष।आखिर कितने लोगो की है समिति और कौन – कौन शामिल ? जाने

Spread the love

* प्रदेश कार्यकारिणी में कुल 34 लोग है शामिल,जिनमे 06 विभिन्न मोर्चो के अध्यक्ष भी शामिल। 
( ज्ञान प्रकाश पाण्डेय )
देहरादून।
भाजपा के नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष बंसीधर भगत ने उत्तराखंड प्रदेश कार्यसमिति की घोषणा की है।जिसमें कुल 34 लोगो को शामिल किया गया है।जिनमें 06 विभिन्न मोर्चो के प्रदेश अध्यक्ष भी बनाए गए है।
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष द्वारा जारी लिस्ट के अनुसार 08 उपाध्यक्ष, एक प्रदेश महामंत्री (संगठन),02 प्रदेश महामंत्री,08 प्रदेश मंत्री,एक प्रदेश कार्यालय सचिव सहित 06 प्रदेश प्रवक्ता बनाए गए है।साथ ही विभिन्न मोर्चो के 06 प्रदेश अध्यक्ष भी बनाए गए है।जिनमें हरिद्वार के राकेश गिरी को ओबीसी मोर्चा का प्रदेश अध्यक्ष,अल्मोड़ा के कुंदन लटवाल को प्रदेश अध्यक्ष युवा मोर्चा,पौड़ी की श्रीमती रितु खंडूरी को प्रदेश अध्यक्ष महिला मोर्चा,नैनीताल के अंबादत्त आर्य को प्रदेश अध्यक्ष अनुसूचित जनजाति मोर्चा ,जबकि उधम सिंह नगर के अनिल चौहान को प्रदेश अध्यक्ष किसान मोर्चा की जिम्मेदारी दी गई है।
वहीं प्रदेश कार्यकारिणी में जहां कमोवेश सभी जिलों को कमोबेश स्थान मिला है वहीं हरिद्वार को कार्यसमिति में जगह नहीं दिया गया है।
किसको क्या पद और कहा के रहने वाले है उनकी लिस्ट पर आप खुद ही नजर डाल लीजिए:-

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *