Haridwar Police Department Slider Uttarakhand

भारतरत्न स्व0 गोविन्द बल्लभ पन्त के सिद्धान्तों का अनुकरण करने हेतु एसएसपी ने किया प्रेरित। आखिर क्यों ? जाने 

Spread the love

 भारतरत्न स्व0 गोविन्द बल्लभ पन्त के 133 वें जन्मदिवस पर किया गया माल्यार्पण। 

( ब्यूरो ,न्यूज़ 1 हिन्दुस्तान )
 हरिद्वार। 
कोरोना संक्रमण के दृष्ट्रिगत भारतरत्न स्व0 गोविन्द बल्लभ पन्त जी के 133 वीं जयन्ती सादगी पूर्वक, सोशल डिस्टेन्सिग के नियमों का पालन करते हुए मनाया गया ।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सेंथिल अबुदई कृष्णराज एस  एवं पुलिस परिवार द्वारा पुलिस कार्यालय परिसर में उनके चित्र पर माल्यार्पण/पुष्प चढ़ाकर उनकी जीवनी पर प्रकाश डाला गया तथा उपस्थित सभी अधिकारियों/कर्मचारियों को उनके सिद्धान्तों का अनुकरण करने हेतु प्रेरित किया गया।


जनपद हरिद्वार पुलिस द्वारा अपने अपने कार्यालय, सभी थाना/चौकी/अग्निशमन केन्द्रों, स्थानीय अभिसूचना ईकाई, दूरसंचार में नियुक्त अधिकारियों/कर्मचारियों तथा सम्बन्धित कार्यालय प्रभारियों द्वारा अपने-अपने कार्यालयों में भारतरत्न स्व0 गोविन्द बल्लभ पन्त जी के चित्र पर माल्यार्पण एवं पुष्प चढ़ाकर अपने अधीनस्थ अधिकारियो/कर्मचारियों को उनके आदर्शों पर चलने हेतु प्रेरित किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *