* भाजपा पार्षदों ने केआरएल के गैराज पर प्रदर्शन कर ट्रचिंग ग्राउण्ड शहर से बाहर किए जाने की उठायी आवाज
( ब्यूरो ,न्यूज़ 1 हिन्दुस्तान )
हरिद्वार। भाजपा पार्षदों ने भगत सिंह चैक स्थित केआरएल के गैराज पर प्रदर्शन करते हुए गैराज के समीप सड़क पर कूड़ा डाले जाने का विरोध करते हुए ट्रचिंग ग्राउण्ड को शहर से बाहर किये जाने की आवाज उठायी।
भाजपा पार्षद दल के उपनेता अनिरूद्ध भाटी ने कहा कि केआरएल कंपनी द्वारा शहर भर से एकत्र कूड़े को भगत सिंह चैक के समीप खुले मैदान में डाला जा रहा है। कूड़े से उठने वाली दुर्गन्ध से संजय नगर, टिबड़ी, शिवलोक, वाटर वक्र्स कालोनी, विवेक विहार, भेल सेक्टर 2 के अलावा चंद्राचार्य चैक के व्यापारियों को भी भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। हवा के साथ उठने वाली दुर्गन्ध के कारण घरों व दुकानों में बैठना तक मुश्किल हो रहा है। इस मार्ग से गुजरने वालों को सांस लेना भी दुभर हो गया है। केआरएल की लचर कार्यशैली से निगम के सभी क्षेत्रों में कूड़े के ढेर लगे हुए हैं। वहीं कोरोना काल में भी केआरएल के कर्मचारी मोहल्लों में जाकर लोगों के चालान काट रहे हैं। मेयर व केआरएल की मिलीभगत का खामियाजा शहरवासियों को भुगतना पड़ रहा है जिसे भाजपा पार्षदगण व कार्यकत्र्ता बर्दाश्त नहीं करेंगे।
पार्षद दल के उपनेता राजेश शर्मा ने कहा कि मेयर की लापरवाही के चलते केआरएल के अधिकारी कर्मचारी मनमानी पर उतारू हैं। जहां शहर में कूड़ा उठाने की प्रक्रिया बदहाल स्थिति में है वहीं मेयर केआरएल की कार्यशैली में सुधार कराने के स्थान पर केआरएल के भुगतान कराने में अधिक रूचि लेती है।
वरिष्ठ पार्षद सपना शर्मा व क्षेत्रीय पार्षद के प्रतिनिधि राकेश नौडियाल ने कहा कि केआरएल गैराज के निकटवर्ती मैदान में इकठ्ठा किए जा रहे कूड़े के कारण आसपास की कालोनियों में रहने वाले लोगों को भारी दिक्कतें हो रही हैं। घरों में रहना भी मुश्किल हो गया है। बरसात में हवा के साथ दुर्गन्ध कई किलोमीटर तक फैल जाती है। रात्रि में लोग अपने घरों में सो नहीं पा रहे हैं। कोरोना संक्रमण काल में कूड़े के ढेर में उत्पन्न हो रहे मक्खी मच्छरों के चलते संक्रामक रोग फैलने की आशंका से लोग भयभीत हैं। उन्होंने मांग की कि केआरएल कंपनी के डंपिंग यार्ड को रिहाईशी क्षेत्र से दूर भेजा जाए। पार्षद ललित सिंह रावत व विनीत जौली ने मेयर पर केआरएल से सांठगांठ का आरोप लगाते हुए कहा कि मेयर समस्याओं पर ध्यान नहीं दे रही हैं। उनके पति राजनीतिक नौटंकी करने में लगे हुए हैं। जनसमस्याओं का कोई निराकरण नहीं हो पा रहा है। हजारों की आबादी कूड़े की सड़न व बदबू से परेशान हैं। पार्षद विकास कुमार विक्की व पार्षद प्रतिनिधि सचिन बेनीवाल ने कहा कि केआरएल ने हठधर्मिता दिखाते हुए शहर के अनेक भागों में डम्पिंग यार्ड बना दिये हैं जिससे क्षेत्रवासियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। ट्रचिंग ग्राऊण्ड को तत्काल शहर से बाहर भेजा जाए। वरना चरणबद्ध तरीके से केआरएल व मेयर के खिलाफ आंदोलन चलाया जाएगा। पार्षदों ने मांग करते हुए कहा कि केआरएल अपनी कार्यशैली सुधारते हुए कूड़ा निस्तारण हेतु अपना प्लांट शीघ्र प्रारम्भ करे जिससे हरिद्वारवासियों को गंदगी व बदबू से निजात मिल सके।
प्रदर्शन करने वालों में मुख्य रूप से पार्षद विकास कुमार, ललित रावत, निशा नौड़ियाल, मोनिका सैनी, सपना शर्मा, विवेक उनियाल, विनित जौली, ललित सिंह रावत, पिंकी चैधरी, नेपाल सिंह, राजेन्द्र कटारिया, सुनील पाण्डे, सचिन बेनीवाल, सतेंद्र चैधरी, सिद्धार्थ कौशिक, संदीप गोस्वामी, सूर्यकांत शर्मा, विष्णु अरोड़ा, दिनेश शर्मा आदि शामिल रहे।