Dehradun Education Rishikesh Slider Uttarakhand

स्वामी ब्रह्मस्वरूप ब्रह्मचारी महाराज ने पुरातन छात्रा मीनाक्षी को दिए सवा दो लाख। आखिर क्यों ? जाने 

Spread the love

(ब्यूरो ,न्यूज़ 1 हिन्दुस्तान )

ऋषिकेश। डीएसबी इंटरनेशनल पब्लिक स्कूल ने पुरातन छात्रा मीनाक्षी भाटिया को सवा दो लाख का चेक सौंपा है। यह सहायता राशि मीनाक्षी को प्रशासनिक सेवाओं की तैयारी के लिए दी है। बुधवार को डीएसबी इंटरनेशनल पब्लिक स्कूल में कार्यक्रम आयोजित हुआ। जिसमें विद्यालय के संस्थापक व चेयरमैन ब्रह्मस्वरूप ब्रह्मचारी महाराज ने स्कूल की पुरातन छात्रा मीनाक्षी भाटिया को सवा दो लाख रुपए का चेक दिया। बताया कि मीनाक्षी ने वर्ष 2017 में स्कूल से 12वीं में उत्कृष्ठ अंकों के साथ उत्तीर्ण किया था। वह आगे प्रशासनिक सेवाओं की तैयारी करना चाहती है। मीनाक्षी की शिक्षा के प्रति लगन और लक्ष्य को देखकर विद्यालय चेयरमैन अत्यंत प्रभावित हुए। उन्होंने मीनाक्षी की आर्थिक मदद के लिए उसे सवा दो लाख रुपए का चेक भेंट किया। बताया कि इससे पहले भी मीनाक्षी को विद्यालय द्वारा 51 हजार रुपए का चेक दिया गया था। स्कूल के प्रधानाचार्य शिव सहगल ने बताया कि मीनाक्षी बहुत ही मेधावी छात्रा है। मीनाक्षी ने इसी वर्ष ग्रेजुएशन कंप्लीट किया है और वह अब प्रशासनिक सेवाओं की तैयारी कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *