( ब्यूरो ,न्यूज़ 1 हिन्दुस्तान )
देहरादून। उत्तराखण्ड विधानसभा में शुक्रवार को विधानसभा अध्यक्ष प्रेमचंद अग्रवाल ने विधानसभा भवन में 101 फ़ीट तिरंगे का लोकार्पण किया। इस दौरान विधानसभा के कैबिनेट मन्त्री सुबोध उनियाल सहित राज्य मन्त्री रेखा आर्य कई भजवा विधायक और पूर्व विधानसभा अध्यक्ष हरबंश कौर भी मौजूद रहे।
आपको बता दे कि 14 अगस्त को विधानसभा अध्यक्ष प्रेम चन्द्र अग्रवाल ने 101 फीट ऊंचे तिरंगे फहराने की नींव रखी थी। जिसकी बीते दिनों तैयारियां पूरी की गई। विधानसभा प्रशासन की ओर से गुरुवार को झंडा फहराने की रिहर्सल की गई जिसमे पुलिसकर्मी भी शामिल थे। वहीं आज से देहरादून वासियों को दूर से ही 101 फीट ऊंचा तिरंगा लहराता नजर आएगा।