( ब्यूरो ,न्यूज़ 1 हिन्दुस्तान )
हरिद्वार। लक्सर क्षेत्र के खानपुर विधानसभा के गोवर्धनपुर गांव में पप्पू सिंह आजाद जो की दो बार जिला पंचायत सदस्य भी रह चुके है। भाजपा के सक्रिय सदस्य रहे है। उन्होंने पार्टी छोड़ अपने समर्थको सहित बसपा का दमन थाम लिया। आपको बता दे कि जब से प्रदेश की कमान पूर्व मुख्यमंत्री कुमारी मायावती ने नरेश गौतम के हाथ में दी है। तब से प्रदेश में कई लोग बसपा का दामन थाम चुके है।पप्पू सिंह आजाद जो दो बार जिला पंचायत सदस्य भी रहे हैं।
बीजेपी छोड़कर अपने कई साथियों सहित बसपा का दामन थाम लिया है।इस अवसर पर प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि बसपा ही है। सच्ची पार्टी है जो हर बिरादरी का ख्याल रख दिया वही पूर्व विधायक हाजी शहजाद ने भी सभा को संबोधित क्या चौधरी राजेंद्र सिंह पूर्व चेयरमैन जिला पंचायत ने भी सभा को संबोधित करते हुए कहा कि बसपा के दरवाजे सबके लिए खुले हैं। इसीलिए गोवर्धनपुर से पप्पू सिंह आजाद अपने साथियों सहित बसपा में शामिल हुए हैं। रविंद्र पनियाला ने भी बसपा नेताओं की जमकर तारीफ की और उन्होंने भी बसपा में शामिल हुए।सभी कार्यकर्ताओं का स्वागत किया सभा में इरशाद अली अंसारी ने भी अपने विचार रखे।