Dehradun Dizaster Slider Uttarakhand Vikash Nagar

प्रदेश की जनता सोने के भाव रेत-बजरी खरीदने को मजबूर | आखिर क्यों ? टैब कर पढ़े  

Spread the love

# हरियाणा -हिमाचल – यूपी का एहसान उतर गया हो तो खनन खोलो सरकार – मोर्चा    

# खनन न खुलने की वजह से विकास कार्य हो रहे प्रभावित |    

# प्रदेश को करोड़ों रुपए राजस्व का हो रहा नुकसान |           

# प्रतिदिन बड़ी मात्रा में बाहर से आ रहा है उप खनिज |              

( ब्यूरो ,न्यूज़ 1 हिन्दुस्तान )

विकासनगर। जन संघर्ष मोर्चा अध्यक्ष एवं जीएमवीएन के पूर्व उपाध्यक्ष रघुनाथ सिंह नेगी ने कहा कि बरसात सीजन समाप्त होने के कई दिन बाद भी 2-4 पट्टों को छोड़कर सरकार द्वारा खनन नहीं खोला गया, जिसकी वजह से प्रदेश को बड़ी मात्रा में राजस्व नुकसान के साथ-साथ जनता को भी लूटने का काम किया जा रहा है |आज खनिज न मिलने की वजह से प्रदेश की जनता सोने के दाम पर रेत -बजरी खरीदने को मजबूर है |

विकास कार्य पूरी तरह से प्रभावित हो रहा है | नेगी ने कहा कि अब तक खनन न खोलने के पीछे सबसे बड़ी वजह अन्य प्रदेशों के माफियाओं के हाथों की कठपुतली बनकर उनको फायदा पहुंचा कर सरकार के मुखिया अपना हित साध रहे हैं | नेगी ने कहा कि हरियाणा- हिमाचल- उत्तर प्रदेश के खनन माफिया इस प्रदेश को अपने मनमाफिक चला रहे हैं यानी प्रदेश को इनके हाथों गिरवी रख दिया है |  नेगी ने चेतावनी दी कि अगर शीघ्र ही खनन  न खोला गया तो मोर्चा आंदोलन करेगा |

news1 hindustan
अब आपका अपना लोकप्रिय चैनल Youtube सहित इन प्लेट फार्म जैसे * jio TV * jio Fibre * Daily hunt * Rock tv * Vi Tv * E- Baba Tv * Shemaroo Tv * Jaguar Ott * Rock Play * Fast way * GTPL केबल नेटवर्क *Top Ten खबरों के साथ देखते रहे News 1 Hindustan* MIB ( Ministry of information & Broadcasting, Government of India) Membership
http://news1hindustan.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *